उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पॉली क्लीनिक, ऐशबाग में ‘मल्टी परपज हेल्थ कैम्प आयोजित

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दीक्षा चौधरी के नेतृत्व में  पॉली क्लीनिक, ऐशबाग में ‘मल्टी परपज हेल्थ कैम्प’ का आयोजन किया गया।

इस शिविर में रेलवे चिकित्सको द्वारा कुल 52 कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें दंत रोग (07), तंबाकू सेवन करने वाले (10), पूर्णतया मुँह न खुलने से ग्रसित (03), हाइपरटेंशन (10), मधुमेह (02) तथा एनीमिया (02) से ग्रसित कर्मचारी चिन्हित किए गए।
दन्त चिकित्सक डा. रुचिका किशोर द्वारा मुँह न खुलने एवं सफेद धब्बे पाए जाने वाले रोगियों को गुटखा, पान एवं अन्य तंबाकू उत्पादों के सेवन से परहेज करने की सलाह दी गई तथा तनाव एवं मधुमेह से ग्रसित कर्मचारियों को संतुलित आहार अपनाने तथा नियमित योगाभ्यास करने का परामर्श दिया गया।
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 संजय तिवारी, वरिष्ठ मण्डल चिकित्सा अधिकारी डा0 रंजना पाटनी, वरिष्ठ परामर्शदाता डा0 कुमार उमेश एवं दन्त चिकित्सक डा0 रुचिका किशोर उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button