भाजपा जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने बूथ पर विशेष अभियान चलाकर मतदाता फॉर्म भरवाए

Kलखनऊ महानगर में आज जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर विशेष अभियान चलाकर फॉर्म 6 भरवाए।भाजपा जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने बूथ पर विशेष अभियान चलाकर मतदाता फॉर्म भरवाए7jjnññhñnb7hb9hv
प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह द्वारा मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत 29 और 30 जनवरी को विशेष अभियान चलाकर सभी को अपने-अपने बूथ पर न्यूनतम 10 फॉर्म भरवाकर बीएलओ के पास जमा कराने का लक्ष्य दिया गया।
अभियान के तहत प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने मध्य विधानसभा की बूथ संख्या 278 पर, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कैंट विधानसभा के गुरु नानक वार्ड की बूथ संख्या 129 पर, सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा ने पश्चिम मंडल 1 की बूथ संख्या 37 पर, विधायक डॉ नीरज बोरा ने उत्तर मंडल में बूथ संख्या 369 पर, विधायक ओपी श्रीवास्तव ने पूर्व मंडल 3 की बूथ संख्या 182 और 83 पर अभियान चलाकर निर्धारित लक्ष्य के अनुसार मतदाता फॉर्म भरवाए।



