उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
YHAI शान-ए-अवध इकाई ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती श्रद्धा व उत्साह से मनाई

लखनऊ : यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (YHAI) उत्तर प्रदेश राज्य शाखा की शान-ए-अवध इकाई द्वारा सुभाष चौक, हज़रतगंज में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर श्रद्रासुमन अपिँत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदस्यों ने नेताजी के अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति एवं स्वतंत्रता संग्राम में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में प्रांतीय उपाध्यक्ष श्शुतोष अग्रवाल एवं इकाई सचिव श्री पंकज श्रीवास्तव ने अपने विचार रखे। आयोजन को सफल बनाने में इकाई कोषाध्यक्ष श्री राजेश त्रिवेदी,इकाई उपाध्यक्ष नवीन गर्ग, श्री चंद्रभूषण अग्रवाल,गुरुदीप सिंह सहित इकाई के अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।



