नेशनल रेल म्यूजियम,चाणक्यपुरी, नई दिल्ली में उत्तर रेलवे के मुख्यालय द्वारा विशिष्ट रेल सेवा महाप्रबंधक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
मंडल के कुल 11 अधिकारी/कर्मचारी हुए पुरस्कृत एवं 08 दक्षता शील्ड जीतने का गौरव प्राप्त किया

नई दिल्ली : 15 जनवरी 2026 को नेशनल रेल म्यूजियम,चाणक्यपुरी, नई दिल्ली में उत्तर रेलवे के मुख्यालय द्वारा विशिष्ट रेल सेवा महाप्रबंधक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया I जिसमे महाप्रबंधक, उत्तर रेलवे, बड़ौदा हाउस, नई दिल्ली, अशोक कुमार वर्मा ने सराहनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों को व्यक्तिगत रूप से तथा मंडलों एवं अन्य यूनिटों की विभिन्न शाखाओं को उत्कृष्ट कार्य करने हेतु दक्षता शील्ड प्रदान करके सम्मानित किया I इस समारोह में लखनऊ मण्डल के विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित कुल 11 व्यक्तियों को व्यक्तिगत रूप से पुरस्कृत किया गया I जबकि मंडल के अनेक विभागों को उनके द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं उल्लेखनीय सेवायें प्रदान करने हेतु कुल 08 दक्षता शील्ड प्रदान करके पुरस्कृत किया गया I ज्ञात हो कि यह पुरस्कार प्रतिवर्ष कर्मचारियों को व्यक्तिगत रूप से एवं विभिन्न विभागों को उनकी उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय रेल सेवाओं के सफल संपादन हेतु प्रतिफल के रूप में मुख्यालय स्तर पर महाप्रबंधक द्वारा प्रदान किया जाता हैI इस समारोह में व्यक्तिगत पुरस्कार प्राप्त करने वालेअधिकारियों/कर्मचारियों के नाम इस प्रकार हैं:-
1. भाविक बामनिया/Sr.DEN,
2. ओ. पी. तिवारी / Sr. DEE
3. आशुतोष ओझा /DY CME, CB-LKO
4. लक्ष्मी पाल/JUNIOR ENGINEER (P.WAY),
5. आशीर्वाद सिंह कुशवाहा/ SSE, CB/LKO,
6. कार्तिकेय सिंह AEE/TRD
7. अरविंद कुमार मौर्य /SSE / Diesel / CB-LKO,
8. मानेन्द्र प्रताप सिंह , Chief Wagon Movement Inspector /LKO
9. राजेश कुमार, Traffic Inspector/LKO
10. शिवम दुबे , TECHNICIAN GRADE-III (ESM)/ LKO
11. रवेंद्र कुमार CHIEF OFFICE SUPERINTENDENT/LKO
इसके अतिरिक्त लखनऊ मंडल के विभिन्न विभागों को उनकी कार्यकुशलता एवं उत्कृष्ट कार्यशैली हेतु दक्षता शील्ड प्राप्त हुई, जिसका विवरण निम्न है :-
1. NFR शील्ड (NFR Shield), वाणिज्य विभाग – लखनऊ एवं दिल्ली मण्डल के संयुक्त प्रयासों के लिए
2. निर्माण कार्य में सर्वश्रेष्ठ इकाई शील्ड (Best unit of Construction Shield)– Construction, लखनऊ मंडल
3. सर्वश्रेष्ठ रनिंग रूम शील्ड (Best Running Room Shield ), विद्युत विभाग– अयोध्या कैंट (लखनऊ मंडल)
4. सिविल इंजीनियरिंग (ब्रिज) शील्ड (Civil Engineering (Bridge) Shield)– सिविल विभाग (Bridge)
5. सर्वश्रेष्ठ अनुरक्षित रेक शील्ड (Best Maintained Rake Shield )यांत्रिक विभाग – ट्रेन संख्या 12429/30 एसी एक्सप्रेस
6. स्वास्थ्य सेवा शील्ड (Health Care Shield ),चिकित्सा विभाग – लखनऊ
7. ऑपरेटिंग कोचिंग शील्ड (Operating Coaching Shield )– ऑपरेटिंग विभाग, लखनऊ एवं फिरोजपुर
8. सर्वश्रेष्ठ सामग्री प्रबंधन शील्ड (Best Material Management Shield )स्टोर्स विभाग – DSL/CB, लखनऊ मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने इस अवसर पर पुरस्कृत होने वाले समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों तथा विभागों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए सभी से भविष्य में भी इसी प्रकार की कार्यप्रणाली का अनुसरण करते हुए पूर्ण मनोयोग से रेल कार्य करने की अपेक्षा की.



