उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

आकाशवाणी एफएम पर सवा दो घण्टे नए साल का धमाल

लखनऊ । नए साल के जश्न की आकाशवाणी लखनऊ में विशेष तैयारी है। आकाशवाणी की कार्यक्रम प्रमुख सुमोना पांडे ने बताया कि 31 दिसंबर को, 100.7 एफएम रेनबो पर सवा दो घण्टे रात 10 से एक जनवरी रात 12 बजकर 15 मिनट तक बेहतरीन गीत-संगीत किस्से-कहानी और नाटकों के साथ नए साल का स्वागत किया जाएगा। इस विशेष प्रसारण “धमाल दो हज़ार पच्चीस छब्बीस” के दौरान एफएम के लोकप्रिय आरजे और कार्यक्रम प्रसारण से जुड़े लोग श्रोताओं के साथ फोन कॉल के द्वारा खुशियाँ और अनुभव भी साझा करेंगे। श्रीमती पांडे ने बताया कि आकाशवाणी लोक प्रसारक के तौर पर निरंतर अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वाह कर रहा है। आकाशवाणी से शैक्षिक, मनोरंजन और ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों का प्रसारण सामाजिक दायित्वों को ध्यान में रखते हुए देशकाल के अनुकूल किया जाता रहता है। उन्होंने कहा कि कृषि कार्यक्रमों के जरिए ग्रामीण अंचल तक जानकारियां पहुंचना हो या महिला और बाल कार्यक्रमों के माध्यम से मर्म स्पर्शी विषयों को साझा करना अथवा विशेषज्ञों और समाचारों के माध्यम से श्रोताओं को अद्यतन स्थिति से अवगत करना, आकाशवाणी पूरी प्रामाणिकता के साथ इस काम में लगा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button