उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भाजपा अब अलोकतांत्रिक प्रक्रिया को पूरे देश में करना चाहती है : रिषेन्द्र सिंह महर

वोट चोर गद्दी छोड़’’ अभियान के तहत युवा कांग्रेसजनों हजरतगंज स्थित इलेक्शन कमीशन के कार्यालय के घेराव करने के लिए कूच किया

लखनऊ : उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा एसआईआर के जरिए चुनाव आयोग और भाजपा की मिलीभगत से की जा रही वोट चोरी के विरोध में ‘‘वोट चोर गद्दी छोड़’’ अभियान के तहत युवा कांग्रेसजनों द्वारा लखनऊ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से निकलकर हजरतगंज स्थित इलेक्शन कमीशन के कार्यालय के घेराव करने के लिए कूच किया। मॉल एवेन्यू चौराहे से आगे बढ़ने पर लाल बहादुर शास्त्री मार्ग के पहले ही युवा कांग्रेस जनों को पुलिस द्वारा बैरीकेडिग एवं भारी पुलिस बल का प्रयोग कर कार्यकर्ताओं को रोका गया और जबरन बसों पर भरकर उन्हें अस्थाई जेल ईको गार्डेन ले जाया गया। इस दौरान युवा कांग्रेसजनों एवं पुलिस के बीच तीखी नोक-झोंक भी हुई।

इस मौके पर भारतीय युवा कांग्रेस के सचिव एवं उ0प्र0 युवा कांग्रेस मध्य के प्रभारी रिषेन्द्र सिंह महर ने कहा कि एसआईआर के जरिए वोट चोरी कर बिहार जीत लेने के बाद भाजपा अब इस अलोकतांत्रिक प्रक्रिया को पूरे देश में करना चाहती है। सच तो यह है कि विकास के नाम पर बताने कोे इनके पास कुछ भी नहीं है तो यह लोग वोटों की बेईमानी पर उतर आए हैं। दुर्भाग्य यह है कि चुनाव आयोग

उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस मध्य के अध्यक्ष दीपक शिवहरे ने कहा कि हम राहुल गांधी के सिपाही हैं हम न डरेंगे न सहेंगे सच के लिए अंतिम सांस तक लडेंगे। श्री शिवहरे ने कहा कि भाजपा का वोट चोरी का मॉडल पूरी तरह से बेनकाब हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी सरकार से युवा कांग्रेस डरने वाली नहीं है किसी भी कीमत पर बूथों पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता डटे रहेंगे और अब एसआईआर के नाम पर गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी।

उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस पश्चिमी के अध्यक्ष पारस शुक्ला ने कहा कि उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस इस पुनीत संघर्ष के लिए पूरी तरह से तैयार है हम किसी भी कीमत पर दलितों, पिछड़ों के लोगों के वोट को कटने नहीं देंगे इसके लिए हम सड़कों पर उतरकर संघर्ष करेंगे

इस मौके पर उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस मध्य के कार्यवाहक अध्यक्ष अंकित तिवारी ने कहा कि एसआईआर वोटर चोरी का नया तरीका है। भाजपा अपना वोट बढ़वा रही है और विपक्ष का वोट कटवा रही है। इनके विधायक और पदाधिकारी घूम-घूम इस बात का प्रचार कर रहे हैं हम संकल्पित हैं कि इनके इस कुत्सित प्रयासों को विफल करने के लिए।

आज के आंदोलन में भारतीय युवा कांग्रेस के सचिव एवं उ0प्र0 युवा कांग्रेस मध्य के प्रभारी रिषेन्द्र सिंह महर, प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस दीपक शिवहरे, प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला, कार्यकारी अध्यक्ष अंकित तिवारी, कार्यालय प्रभारी समीर, उपाध्यक्ष शरद शुक्ला शरीफ बाबू, प्रदेश महासचिव अभय राजपूत, भावेश प्रताप, अभिषेक चौरसिया, अमर वर्मा, नरेंद्र वर्मा, मोहित मौर्या, मोंटी शुक्ला सहित भारी संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button