बड्स एंड ब्लॉसम स्कूल में संविधान दिवस पर ऐतिहासिक समारोह का आयोजन

लखनऊ।बाला कदर रोड स्थित प्रतिष्ठित बड्स एंड ब्लॉसम स्कूल में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य और यादगार समारोह आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य छात्रों में देश के सर्वोच्च कानून, भारतीय संविधान, के प्रति गहरा सम्मान और जागरूकता पैदा करना था।समारोह में समाजसेवी अब्दुल वहीद ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने सैकड़ों उत्साहित छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान के महत्व और जीवन में इसके अनुप्रयोग पर एक प्रेरणादायक पाठ पढ़ाया, जिससे छात्रों को अपने नागरिक कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहने का संदेश मिला।
कार्यक्रम का सबसे आकर्षक पल वह था जब अनुपयोगी वस्तुओं (Waste Material) का उपयोग कर उत्कृष्ट और मनमोहक मॉडल बनाने वाले सत्रह (17) होनहार छात्रों को सम्मानित किया गया।
इन प्रतिभाशाली और रचनात्मक छात्रों में कायरा, उमैमा, हर्ष, कैफ, राहत, जसदीप, आशीष, अरिषा, साक्षी, शिवम, आयुष, उन्नति, मरियम, यश,तौसीफ आलम, अफशीन,नेहा आदि प्रमुख थे।
विद्यालय की प्रधानाचार्य शिप्रा घोषाल और उप प्रधानाचार्य रजिया बेगम सहित सभी शिक्षकों ने इन छात्रों की रचनात्मकता और पर्यावरण-अनुकूल सोच की मुक्त कंठ से सराहना की।इस ऐतिहासिक समारोह को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिका रिहाना रिजवी, पूजा बत्रा, नीलम रानी, इशरत जहां, क्रिस्टीना, जहरा, मानसी गुरुनानी, शालिनी मिश्रा, संगीता गुप्ता, मिस्बाह इकबाल, नाजिया, नीरज गुप्ता, फरजाना, और उज़मा आदि मौजूद रहीं।



