उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

ज़ी सिनेमा लेकर आ रहा है रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की ‘वेट्टैयन’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर

इस शनिवार, 29 नवंबर, रात 8 बजे

मुंबई : ज़ी सिनेमा ‘वेट्टैयन’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के साथ आपके स्क्रीन को रोशन करने के लिए तैयार है, एक हाई-वोल्टेज एक्शन ड्रामा, जो एक ऐतिहासिक सिनेमाई लम्हा भी है, क्योंकि इस फिल्म में दो दिग्गज, रजनीकांत और अमिताभ बच्चन, पूरे 33 साल बाद एक साथ बड़े पर्दे पर नज़र आ रहे हैं। इस शनिवार, 29 नवंबर, रात 8 बजे, वेट्टैयन आपके सामने लेकर आएगा एक ऐसा सिनेमैटिक अनुभव जिसमें है जबर्दस्त जोश, इंसाफ की जंग और दिल छू लेने वाली स्टोरीटेलिंग।

रजनीकांत, अमिताभ बच्चन, फहाद फासिल, राणा दग्गुबाती और अन्य दिग्गज कलाकारों से सजी यह फिल्म भारतीय सिनेमा के असली जज़्बात को सामने लाती है। इस फिल्म में हैं मानवीय उसूल, नैतिक संघर्ष, तेज़ रफ्तार एक्शन और ऐसे पल जो फिल्म खत्म होने के बाद भी याद रहते हैं। अपराध और भ्रष्टाचार की पृष्ठभूमि पर बनी यह कहानी सच, हिम्मत और सही के लिए खड़े होने की ताकत को दर्शाती है, भले ही इसके लिए अपने ही सिद्धांतों को चुनौती क्यों न देनी पड़े।

वेट्टैयन की कहानी अथियन के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक एन्काउंटर स्पेशलिस्ट है। अथियन की दुनिया तब हिल जाती है जब उसे एहसास होता है कि शायद उसने एक युवा शिक्षिका की हत्या की जांच में जल्दबाजी में एक निर्दोष को मार दिया। पछतावे से टूटकर वो केस दोबारा खोलता है और सामने खुलता है छिपे हुए इरादों, दबी हुई सच्चाइयों और सिस्टम में फैली गहरी भ्रष्टाचार की एक ख़तरनाक भूलभुलैया। यह फ़िल्म सिर्फ़ अपनी तीव्रता के लिए ही ख़ास नहीं है, बल्कि अपने किरदारों के बीच के कमाल के तालमेल के कारण भी अलग पहचान बनाती है।

तेज़ एक्शन, गहरी जांच-पड़ताल और मूल्यों पर आधारित कहानी वेट्टैयन सिर्फ मनोरंजन नहीं करती, बल्कि ये याद दिलाती है कि न्याय सिर्फ़ ताक़त से नहीं, ज़मीर से भी किया जाता है।

स्टार-स्टडेड कास्ट, दमदार कहानी और जबरदस्त अपील – वेट्टैयन एक धमाकेदार टेलीविजन अनुभव देने का वादा करती है। देखिए ‘वेट्टैयन’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, शनिवार, 29 नवंबर को रात 8 बजे, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button