माकपा कार्यकर्ताओं ने शोक सभा कर कामरेड लता सिंह को दी श्रद्धांजलि

नोएडा : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की नेत्री कामरेड लता सिंह का 13 नवंबर 2025 को लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। वे नोएडा गौतम बुध नगर सहित दिल्ली एनसीआर की जानी-मानी वामपंथी तथा कम्युनिस्ट कार्यकर्ताओं में से एक थी. वे 1990 में एक मजदूर के रूप में सेंटर ऑफ़ इंडियन ट्रेड यूनियन सीटू में शामिल हुई और 1991 में पार्टी की सदस्य बनी। सामाजिक और राजनीतिक सक्रियता से शीघ्र ही सीपीएम नोएडा लोकल कमेटी सदस्य चुनी गई और अंतिम समय तक कमेटी की पदाधिकारी रही।
आज सीपीआई(एम) नोएडा पार्टी ने सेक्टर- 8, नोएडा कार्यालय पर शोक सभा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोक सभा में सीपीएम दिल्ली राज्य सचिव मंडल सदस्य कामरेड राजीव कुंवर, जिला सचिव कामरेड रामसागर के अलावा पार्टी कार्यकर्ता गंगेश्वर दत्त शर्मा, रेखा चौहान, सरोज, गुड़िया, राजकरण सिंह, उपेंद्र मंडल, विजय गुप्ता, हरी गुप्ता, दुर्गा राम आदि ने उनके जीवन और पार्टी में उनके योगदान को रेखांकित करते हुए उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।



