अयोध्याउत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अधिवक्ता रजनीकान्त दुबे ने भरा बार काउंसिल UP सदस्य पद के लिए नामांकन

लखनऊ/प्रयागराज : सुबह की पहली किरण के साथ ही प्रयागराज की पवित्र भूमि पर एक नया इतिहास लिखा गया। लखनऊ बार एसोसिएशन के पूर्व वरिष्ठ संयुक्त मंत्री, युवा चेहरा और संघर्षशील अधिवक्ता रजनीकान्त दुबे ने बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। यह नामांकन केवल कागज भरने की औपचारिकता नहीं था, यह अधिवक्ता समाज के दर्द सम्मान और आकांक्षा की जीती-जागती तस्वीर था। जब रजनीकान्त दुबे नामांकन कक्ष में पहुँचे तो उनके साथ लखनऊ से प्रयागराज तक सैकड़ों अधिवक्ताओं का कारवाँ था। वकीलों की गाड़ियाँ, नारे, तख्तियाँ और आँखों में चमक मानो पूरा अधिवक्ता समाज एक साथ साँस ले रहा हो।

श्री दुबे के नामांकन में स्नेह और विश्वास की त्रिवेणी प्रवाहित हुई। उन्हें प्रस्तावक के रूप में प्रतिष्ठित समर्थन प्राप्त हुआ, लखनऊ बार एसोसिएशन की संयुक्त मंत्री आदरणीय श्रेया श्रीवास्तव, ए.एफ.टी बार एसोसिएशन, लखनऊ के पूर्व महामंत्री अरूण साहू, और युवा अधिवक्ताओं के जनाधारित नेता शुभम द्विवेदी ने उनके जनहितैषी मिशन पर मुहर लगाई।

नामांकन के उपरांत, श्री दुबे ने ओजस्वी शब्दों में अपनी प्राथमिकताओं को पुनः परिभाषित किया। उन्होंने मौजूदा परिषद की असंवेदनशीलता पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए अधिवक्ताओं की मर्माहत समस्याओं को सर्वप्रथम हल करने का आश्वासन दिया। उनके क्रांतिकारी संकल्प निम्नलिखित हैं।

दिवंगत अधिवक्ताओं के आश्रितों को मिलने वाली सहायता राशि अब मात्र दस दिन के भीतर, पूर्ण पारदर्शिता के साथ, समान रूप से प्राप्त होगी। नारी शक्ति का उत्थान, महिला अधिवक्ताओं के लिए बार काउंसिल सहित सभी बार एसोसिएशन चुनावों में 33% आरक्षण की ऐतिहासिक पहल, जिससे उनकी राजनीतिक भागीदारी का मार्ग प्रशस्त होगा।
सम्मान का आसन, प्रत्येक अधिवक्ता को बैठने हेतु अपना चैम्बर सुनिश्चित करना और उनके सम्मान को ठेस पहुँचाने वाले टोल टैक्स से मुक्ति। नैतिक दायित्व, उन्होंने एक अद्वितीय प्रतिज्ञा लेते हुए कहा कि यदि वह अपने कर्तव्य पथ से विमुख होते हैं या अधिवक्ताओं के सम्मान में खड़े नहीं हो पाते, तो वह बिना विलंब अपने पद से त्यागपत्र दे देंगे।

इस महत्वपूर्ण क्षण में लखनऊ और प्रयागराज के अधिवक्ताओं का एक विशाल कारवां उनकी शक्ति बना। वरिष्ठ अधिवक्ता श्रेया श्रीवास्तव, अरूण साहू, राजेश तिवारी, शुभम द्विवेदी, और लखनऊ बार एसोसिएशन के महामंत्री पद के प्रत्याशी आदर्श मिश्रा सभासद पति, गीतापल्ली वार्ड सहित अनेक गणमान्य अधिवक्ताओं ने प्रयागराज तक जाकर उनका मनोबल संवर्धित किया।

श्री दुबे ने अपने सभी समर्थकों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके लहू का एक कतरा नामांकन में सहयोग करने वाले हर अधिवक्ता का कर्जदार है। यह नामांकन केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं बल्कि परिवर्तन की प्रबल इच्छाशक्ति का अथक उद्घोष है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button