उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

रीजेंसी हॉस्पिटल ने जागरूकता, जांच और शैक्षिक गतिविधियों के माध्यम से मनाया विश्व डायबिटीज़ दिवस

लखनऊ : रीजेंसी हॉस्पिटल, लखनऊ ने विश्व डायबिटीज़ दिवस मनाने और डायबिटीज़ की रोकथाम, जल्दी डायग्नोसिस और डायबिटीज़ के प्रभावी मैनेजमेंट के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मरीज़-केंद्रित कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य टाइप 1 डायबिटीज़ से ग्रसित युवाओं को शिक्षित करने का था।

इस कार्यक्रम की वैश्विक थीम ‘डायबिटीज़ एक्रॉस एजेस’ थी। इसमें डॉक्टर, नर्स, डायबिटीज़ एक्सपर्ट्स, और डायबिटीज़ मरीज़ के परिवारों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पूरे दिन डायबिटीज़ के बारे में जानकारी दी गई, जांच की गई और डायबिटीज़ जागरूकता से संबंधित मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गई।

रीजेंसी हॉस्पिटल की पीडियाट्रिक एंडोक्रिनोलॉजिस्ट डॉ नेहा अग्रवाल ने भारत में डायबिटीज़ से ग्रसित होने वाले लोगों की तेजी से बढ़ती संख्या पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “डायबिटीज़ अब बूढ़ों की बीमारी नहीं रह गई है। लोगों को खास करके बच्चों को इस बारे में शिक्षित करना ही अब एकमात्र तरीका बचा है जिससे डायबिटीज़ मुख्य रूप से टाइप 1 डायबिटीज़ की बढ़ती संख्या को रोका जा सकता है।”

कार्यक्रम में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए बिना किसी फीस के मुफ्त में ब्लड शुगर टेस्ट, माता-पिता और बच्चों के लिए डायबिटीज़ मैनेजमेंट, CGM उपकरणों के उपयोग और कार्बोहाइड्रेट की गिनती के बारे में लेक्चर, सही डाइट और पोषण के बारे में प्रमाणित डाइट एक्सपर्ट्स के साथ एक-पर-तीन या छोटे ग्रुप में कंसल्टेशन दिया गया और व्यावहारिक चीजें जैसे कि ग्लूकोमीटर का उपयोग और इंसुलिन इंजेक्शन प्रक्रिया सिखाई गई।

इसके अलावा कार्यक्रम में भावनात्मक समर्थन और शिक्षा पर भी जोर दिया गया। परिवारों, मरीजों और देखभाल करने वालों ने अपनी व्यक्तिगत कहानियों के माध्यम से इन दोनों पहलुओं की महत्ता की पुष्टि भी की।
डॉ. नेहा अग्रवाल ने डायबिटीज़ की रोकथाम के बारे में हर आयु वर्ग को जागरूक करने के कॉन्सेप्ट्स पर ज्यादा ज़ोर दिया।
उन्होंने कहा, “सही जानकारी प्रदान करके, सही टूल्स से लैस करके, तथा सही सपोर्ट सिस्टम उपलब्ध कराकर टाइप 1 डायबिटीज़ से ग्रसित बच्चों को सामान्य और सक्रिय जीवन जीने में मदद की जा सकती हैं।”
रीजेंसी हॉस्पिटल ने एक बार फिर पूरे साल मरीजों के लिए क्लीनिक, काउंसलिंग, सपोर्ट कार्यक्रम और शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन करते हुए डायबिटीज़ इलाज़ प्रदान के प्रति अपने समर्पण का प्रदर्शन किया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button