उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

दिल्ली में हुए भीषण बम धमाके में मेरठ शहर के निवासी मोहसिन की दुखद मृत्यु पर आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  अजय राय उनके आवास पर पहुँचे

 

लखनऊ : दिल्ली में हुए भीषण बम धमाके में मेरठ शहर के निवासी मोहसिन की दुखद मृत्यु पर आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  अजय राय उनके आवास पर पहुँचे।

इससे पहले अजय राय जी शामली में धमाके में मृतक नोमान के परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त करने के बाद मेरठ पहुँचे। वे श्रावस्ती में मृतक दिनेश मिश्रा के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त कर चुके हैं।

मेरठ पहुँचकर अजय राय जी ने मोहसिन के पिता, भाई तथा अन्य परिजनों से भेंट की। यह मुलाक़ात अत्यंत भावुक वातावरण में हुई, जहाँ अजय राय जी ने परिवार को अपने हृदय से जुड़े शब्दों में सांत्वना दी।

अजय राय  ने कहा कि यह सिर्फ दिल्ली का हादसा नहीं, हर भारतीय परिवार का दर्द है। मोहसिन जैसे मासूम युवाओं को खोना किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी त्रासदी है। मैं उनके पिता का हाथ पकड़कर सिर्फ इतना ही कह पाया कि
आपका दर्द हमारा अपना दर्द है।
कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता आपके परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।
अजय राय जी ने सरकार से पचास लाख रुपया मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग की।

अजय राय जी ने आगे पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश जारी करते हुए कहा कि
“इस दुखद घटना से प्रभावित हर परिवार तक मदद और सहयोग पूरी जिम्मेदारी के साथ पहुँचाया जाए। किसी भी परिवार को इस पीड़ा में अकेला न छोड़ा जाए।”

परिजनों से मुलाकात के उपरांत अजय राय अमरोहा में हुए धमाके में मृतकों के परिवारों से मिलने के लिए रवाना हुए।

अजय राय जी के साथ उपस्थित प्रमुख पदाधिकारियों में महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा, जिला अध्यक्ष गौरव भाटी पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button