उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरबिहारलखनऊ
बिहार चुनाव में जंगलराज को जनता का मुंहतोड़ जवाब : अनुपम मिश्रा

लखनऊ : राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों ने यह साबित कर दिया कि जनता अब माफ़ियावाद,जातिवाद ,वंशवाद व तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को सत्ता की बागडोर नहीं थमाने वाली।
उन्होंने कहा कि इस बार भी जनता ने सुशासन, जनकल्याण, विकास एवं महिला सशक्तीकरण के हिमायती राजग गठबंधन में अपना भरोसा जताया और वोट चोरी जैसे जूठे नारे बुलंद कर नकारात्मक राजनीति करने वालों एवं देश की संवैधानिक संस्थाओं पर कीचड़ उछालने वालों के ग़ाल पर ज़ोरदार तमाचा जड़ा है।



