प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री पवन राणा सहित अनेक नेता कार्यकर्ता आज छठ घाटों पर स्वच्छता अभियान में सम्मलित हुए

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के पूर्वांचल मोर्चा के संयोजन में आज दिल्ली में अनेक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाये गये।
दिल्ली भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा बुराड़ी के श्याम घाट पर स्वच्छता अभियान में सम्मलित हुए।
सांसद मनोज तिवारी वजीराबाद घाट पर कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता श्रमदान में सम्मिलित हुए।
दिल्ली के महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह, प्रदेश भाजपा कार्यालय मंत्री बृजेश राय, सिविल लाइन जोन चेयरमैन श्री गुलाब सिंह राठौर, युवा मोर्चा अध्यक्ष सागर त्यागी और उत्तर पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष यू.के. चौधरी आदि बुराड़ी विधानसभा में विभिन्न छठ पूजा घाटों पर स्वच्छता अभियान में सम्मलित हुए।
सांसद योगेन्द्र चांदोलिया ने बादली में छठ घाट निर्माण का निरिक्षण कर कार्य तेज़ करने का निर्देश दिया।
सासंद प्रवीन खंडेलवाल एवं जिलाध्यक्ष अरविंद गर्ग आज शक्ति नगर छठ पूजा घाट में स्वच्छता अभियान में शामिल हुए।
सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी एवं विधायक चंदन सिंह ने संगम विहार के छठ घाटों का निरिक्षण कर व्यवस्थाओं में सुधार सुझाये।
सांसद बाँसुरी स्वराज एवं विधायक सतीश उपाध्याय ने मालवीय नगर में छठ घाटों के निर्माण का निरिक्षण कर अधिकारियों को कल तक घाट तैयार करने का निर्देश दिया।
अशोक विहार में छठ पूजा घाट पर स्वच्छता अभियान में प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री सतीश गर्ग आदि उपस्थित रहे।



