चाँदनी चौक की बदहाली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक के विरूद्ध प्रदर्शन किया

नई दिल्ली : चांदनी चौक के बदहाली को लेकर आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के “आप” विधायक के विरूद्ध मोरी गेट के पास धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया है। मोरी गेट से प्रदर्शन कर शीशगंज गुरुद्वारा के सामने विधायक कार्यालय की ओर जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने बलपूर्वक क्लाथ मार्किट, फतेहपुरी के समीप रोक दिया।
धरने का नेतृत्व जिलाध्यक्ष पूर्व पार्षद अरविंद गर्ग ने किया। प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर, जिला प्रभारी राजेश भाटिया, मंडल अध्यक्ष रोहित शर्मा, जिला महामंत्री लता सोढ़ी, जिला पदाधिकारी सुनील शर्मा, अशोक शर्मा गुड्डन, अशोक तोमर, गोपाल गर्ग, श्दपक महेन्द्र, आदि प्रमुख थे।
अरविंद गर्ग ने कहा की वर्तमान “आप” विधायक एवं उनके पिता 1998 से चाँदनी चौक का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, अधिकांश समय सत्ता में रहे हैं पर आज 27 साल बाद भी चाँदनी चौक के नागरिक एवं व्यपारी सब बेसिक सुविधाओं के लिए परेशान हैं।
प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि चाँदनी चौक में आम नागरिक पीने के साफ पानी के लिए त्रस्त हैं, गरीब आदमी स्वरोजगार के मौके के लिए परेशान हैं क्योंकि “आप” विधायकों ने पटरियों पर मुस्लिम समाज को ठिये लगवा दिए हैं तो वहीं क्षेत्र की अर्थ व्यवस्था की नींव व्यपारी सीलिंग से परेशान हैं पर “आप” के चारों विधायक मदमस्त हैं।
राजेश भाटिया ने कहा कि पहले कांग्रेस फिर केजरीवाल ने मुस्लिम वोट से सत्ता पा कर पूरी पुरानी दिल्ली को विकास से वंचित कर दिया है और आज देश को सबसे अधिक रेवेन्यू देने वाले चाँदनी चौक की स्थिती एक स्लम से भी बदतर है।


