उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

45वां राष्ट्रीय कलमवीर दिवस 12 अक्टूबर को

कई हस्तियां की जाएंगी सम्मानित

लखनऊ । वरिष्ठ साहित्यकार, पत्रकार एवं समाज सेवी डॉ. सुल्तान शाकिर हाशमी के जन्मोत्सव के मौके पर अनेक संस्थाओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ वर्ष 1980 से निरंतर मनाया जाता है, डॉ. सुल्तान शाकिर हाशमी जिन्होंने साठ से अधिक पुस्तकें विभिन्न भाषाओं में लिखी जो प्रकाशित हो कर लोकप्रियता अर्जित कर रहीं हैं, उन्होंने एक पत्रकार के रूप में कई दशकों से ख्याति अर्जित की और समाज सेवा में भी उनका योगदान अदुतीय है वह योजना आयोग भारत सरकार में सलाहकार सदस्य के रूप में भी उनकी सेवाएं सराहनीय रही है।

45वें राष्ट्रीय कलमवीर दिवस के संदर्भ का एक मुख्य कार्यक्रम जोकि इस वर्ष भी 12 अक्टूबर दिन रविवार अपराह्न 3 बजे, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान हज़रतगंज में आयोजित है, जिसकी अध्यक्षता प्रोफेसर डॉ. वी. जी. गोस्वामी पूर्व अधिष्ठाता विधि संकाय लखनऊ विश्वविद्यालय करेंगे, मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति श्री अता-उर-रहमान मसूदी, अतिविशिष्ट अतिथि डॉ. अम्मार रिज़वी, पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, वरिष्ठ साहित्यकार श्री उदय प्रताप सिंह, पूर्व अध्यक्ष हिन्दी संस्थान, डॉ. अनीस अंसारी, (आईएएस) पूर्व कुलपति-ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, प्रोफेसर डॉ. उषा सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष भाषा विज्ञान विभाग, प्रोफेसर डॉ. साबिरा हबीब, रूसी भाषा लखनऊ विश्वविद्यालय एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री हेमन्त तिवारी, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति होंगे।
इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकारों को अतिविशिष्ट सम्मानों से सम्मानित किया जाता है। इस परामपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष कलमवीर-चक्र सम्मान-2025, वरिष्ठ साहित्यकार पद्माश्री विद्या बिन्दु सिंह, प्रोफेसर डॉ. अजय सिंह, कुलपति, उत्तर प्रदेश मेडिकल साइंसेज़ विश्वविद्यालय, प्रोफेसर डॉ. मनुका खन्ना, कुलपति, लखनऊ विश्वविद्यालय, वरिष्ठ साहित्यकार अवधेश बहादुर सिंह, वरिष्ठ साहित्यकार अखिलेश मिश्र (आईएएस) अध्यक्ष राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, वरिष्ठ पत्रकार  शरत प्रधान, वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रोफेसर जमाल नूसरत, वरिष्ठ साहित्यकार  सूर्य कुमार पाण्डेय दिया जा रहा है. इसी के साथ कलमवीर-रत्न सम्मान-2025, वरिष्ठ पत्रकार सिद्धार्थ कलहंस, वरिष्ठ साहित्यकार त्रिवेणी प्रसाद दुबे ‘मनीष’, वरिष्ठ उर्दू शायर मोहम्मद अली ‘साहिल’, शिक्षाविद् साहित्यकार डॉ अनूप अर्पण, उर्दू शायर  शाहबाज़ तालिब के साथ ही ग़ज़ल गायक मीथिलेश लखनवी को “भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी सम्मान-2025, वरिष्ठ साहित्यकार रवीन्द्र नाथ तिवारी को “डॉ. रंगनाथ मिश्र ‘सत्य’ स्मृति सम्मान-2025 के साथ ही समाज सेवा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए टीम लखनऊ, अमन शांति समिति के साथ ही साथ प्रिन्ट मीडिया वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय सलाहकार  सैय्यद ग़ुलाम हुसैन व दंत चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. राधे श्याम यादव को सम्मानित किया जाएगा एवं विशेष रूप से समारोह में उपस्थित सभी कलमकार अतिथियों को कलमवीर सम्मान-2025 से सम्मानित किया जाएगा।
समारोह का शुभारंभ डॉ. सुल्तान शाकिर हाशमी द्वारा लिखित ग़ज़लें ग़ज़ल गायक  मीथिलेश लखनवी की गायकी से होगा। संचालन डॉ. योगेश गुप्त, डॉ. सुधा मिश्रा द्वारा एवं स्वागत भाषण डॉ. सुल्तान शाकिर हाशमी के द्वारा होगा। समारोह नवसृजन साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था, मीडिया फाउंडेशन, अखिल भारतीय अगीत परिषद एवं अवध साहित्य अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button