उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

विभिन्न स्टेशनों सीतापुर जं , लखीमपुर एवं खलीलाबाद पर अमृत संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया

लखनऊ : सम्पूर्ण भारतीय रेल पर 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2025 तक मनाये जाने वाले ‘स्वच्छता पखवाड़ा-2025’ विशेष स्वच्छता अभियान 5.0 के तहत पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल की मण्डल रेल प्रबन्धक  गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में मण्डल के विभिन्न स्टेशनों सीतापुर जं , लखीमपुर एवं खलीलाबाद पर अमृत संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसी परिप्रेक्ष्य में अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (परिचालन)  नीतू की उपस्थिति में सीतापुर जंक्शन तथा लखीमपुर रेलवे स्टेशनों पर अमृत संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्टेशन परिसर तथा स्टेशन पर खड़ी यात्री ट्रेन पर यात्रियों से संवाद कर यात्री सुविधा एवं स्वच्छता अभियान पर उनके फीडबैक प्राप्त किया गया।
अपर मण्डल रेल प्रबन्धक  नीतू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी और माननीय रेल मंत्री  अश्वनी वैष्णव के मार्गदर्शन में माह अगस्त 2025 से आरम्भ स्वच्छता अभियान पूरे भारतीय रेल में स्वच्छता बनाए रखने के लिए सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है। स्वच्छता अभियान के द्वितीय चरण में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ स्वच्छता और पर्यावरण को अनुकूल बनाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अमृत संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य यात्रियों और रेल उपयोगकर्ताओं से संवाद कर रेल परिसरों और ट्रेनों में स्वच्छता के साथ-साथ रेल सेवाओं में सुधार के लिए सुझाव प्राप्त करना है। उन्होंने कहा कि स्टेशनों पर स्वच्छता कर्मियों का नियमित मेडिकल चेकअप कराया जा रहा है और उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मियों को सम्मानित भी किया जा रहा है। उन्होंने सभी से स्वच्छता मुहिम में जुड़ने और विकसित भारत के लिए श्रमदान करने का विशेष आग्रह किया।
नीतू ने रेल उपयोगकर्ताओं से अपील की कि रेलवे हम सबकी साझा संपत्ति है, इसे अपनाकर उपयोग करें। ट्रेनों को साफ रखने, कूड़ा डस्टबिन में डालने और स्वच्छता कर्मियों का सहयोग करने में सभी योगदान दें। साथ ही मण्डल के स्टेशनों पर यात्रियों को प्लास्टिक बैग के बजाय कपड़े के थैले उपलब्ध कराए जा रहे है।
इस अवसर पर जनसंपर्क अधिकारी  महेश गुप्ता, सहायक वाणिज्य प्रबन्धक मुकेश कुमार एवं बड़ी संख्या में प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button