उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

महिंद्रा ने नए डिज़ाइन, बेहतरीन इंटीरियर और आधुनिक सुविधाओं के साथ पेश की नई बोलेरो रेंज 

लखनऊ : महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने बोलेरो की नई रेंज पेश की। नई बोलेरो की कीमत 7.99 लाख (शोरूम में) से शुरू होती है, और नए पेश किए गए टॉप-एंड (मंहगे) बी8 वेरिएंट की कीमत ₹ 9.69 लाख (शोरूम में) है। नई बोलेरोनियो की शुरुआती कीमत  8.49 लाख (एक्स-शोरूम) है, जबकि नए टॉप-एंड (मंहगे) वेरिएंट एन11 की कीमत  9.99 लाख (एक्स-शोरूम) है। इस लॉन्च के साथ, बोलेरो रेंज खूबसूरती, अधिक आराम और आधुनिक सुविधाओं के साथ अपना विशिष्ट आकर्षण बरकरार रखे हुए है। बोलेरो अपनी 25 साल की विरासत और 16 लाख से ज़्यादा संतुष्ट ग्राहकों के साथ, बहुउपयोगी एसयूवी बनी हुई है। यह शहर की व्यस्त सड़कों से लेकर ऊबड़-खाबड़ सड़कों वाले ग्रामीण इलाकों तक,विविध इलाकों में बेहतरीन प्रदर्शन करती है और असाधारण अनुकूलन शीलता तथा मूल्य प्रदान करती है। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के ऑटोमोटिव डिवीजन के मुख्य कार्यकारी, नलिनीकांत गोलागुंटा ने कहा, “बोलेरो समय की कसौटी पर खरी उतरी है और 25 साल से भी अधिक समय से भारत की सबसे बहुमुखी तथा मज़बूत एसयूवी में से एक केरूप में अपनी जगह बनाए हुए है। इस स्थायी विरासत को आगे बढ़ाते हुए, नई बोलेरो रेंज को गतिशील और तेज़ी से विकसित हो रहे नए भारत की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है। मज़बूती, समकालीन स्टाइल,अधिक आराम और आधुनिक सुविधाओं के शानदार मेल के साथ,नई बोलेरो और बोलेरो नियो शक्तिशाली एसयूवी का अनुभव प्रदान करती हैं जो शहरी परिवेश और चुनौती पूर्ण इलाकों में समान रूप से कारगर है।” नई बोलेरो अपनी असली मज़बूती के साथ बोल्ड डिज़ाइन,आधुनिक फीचर और बेहतर आराम का मिश्रण पेश करती है। नए बोल्ड ग्रिल, फॉग लैंप और डायमंड-कट अलॉय व्हील्स के साथ, बोलेरो भारत की मज़बूत और विश्वसनीय एसयूवी है। ज़्यादा बोल्ड और स्टाइलिश होने के कारण, यह उन लोगों के लिए आदर्श है जो आराम और विश्वसनीयता के साथ मज़बूत वाहन चाहते हैं। बोलेरो ग्रामीण युवाओं,उद्यमियों और परिवारों के लिए विश्वसनीय विकल्प बनी हुई है, साथ ही यह उपलब्धि और गौरव की प्रतीक है।बोलेरो के अंदर,एक नया 17.8 सेमी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और म्यूजिक सिस्टम,स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल और बेहतर सीट आराम के साथ लेदरेट अपहोल्स्ट्री प्रदान की गई है। उन्नत राइड और हैंडलिंग तकनीक -राइडफ्लो – बेहतर सस्पेंशन आर्किटेक्चर के साथ,किसी भी इलाके के लिए डिज़ाइन की गई, बेहतर स्थिरता और नियंत्रण प्रदान करती है। बोलेरो की मूल विशिष्टता बरकरार है, जो बॉडी-ऑन-फ्रेम निर्माण के साथ 55.9 केडब्ल्यू की शक्ति और 210 एनएम टॉर्क प्रदान करने वाले एमहॉक75 इंजन द्वारा संचालित है। नए रंग विकल्पों में स्टेल्थ ब्लैक के साथ-साथ मौजूदा डायमंड व्हाइट, डीएसएटी सिल्वर और रॉकी बेज रंग शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button