उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीपंजाबबड़ी खबरलखनऊ

विजय दशमी पर ‘टीम लखनऊ’ ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों और शहीद परिवारों के लिए खोला मदद का ख़ज़ाना

भारत-पाक सीमा के अंतिम गाँव तक पहुँची 'टीम लखनऊ'

विजय दशमी पर ‘टीम लखनऊ’ ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों और शहीद परिवारों के लिए खोला मदद का ख़ज़ाना

भारत-पाक सीमा के अंतिम गाँव तक पहुँ

​लखनऊ । त्योहारों के बीच,जहाँ लोग खुशियाँ मना रहे थे,वहीं ‘टीम लखनऊ’ ने मानवता की एक अनूठी मिसाल पेश की। विजय दशमी के पावन अवसर को सेवा पर्व में बदलते हुए, टीम ने बाढ़ से बेहाल पंजाब में एक सप्ताह तक विशाल राहत अभियान चलाया और करीब 30 टन सामग्री वितरित करके हज़ारों पीड़ितों के चेहरे पर मुस्कान लाई।
​​टीम लखनऊ ने अपने अभियान का समापन शहीद सैनिकों के परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराकर की,और उन्हें सम्मान भी दिया।इसके साथ ही अमृतसर के एक गाँव में बाढ़ से जिनका घर पूरी तरह गिर गया था, उस कंवलजीत और हरजीत कौर के परिवार को टीम ने नया आशियाना बनवाने के लिए तत्काल आर्थिक सहायता देकर सहारा दिया।
​​राहत अभियान के अंतिम दिन टीम के सदस्य भारत-पाकिस्तान सीमा के आखिरी पिंड (गाँव) चंदू नगर जोड़ियां खुर्द जैसे अत्यधिक दुर्गम स्थानों पर पहुँचे।बाढ़ ने यहाँ की सड़कें बहा दी थीं और मकान टूट गए थे।भारतीय सेना के उल्लेखनीय सहयोग से टीम यहाँ पहुँचने में सफल रही,जहाँ ग्रामीणों ने राहत सामग्री पाकर लखनऊ वासियों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया।
​बच्चों के लिए खुशियों का खजाना
​सरकारी एलिमेंट्री स्मार्ट स्कूल पिंड कोटली के बच्चों के लिए टीम ने विशेष व्यवस्था की। उन्हें स्कूल बैग, चिप्स, बिस्किट और चॉकलेट बांटे गए, जिससे उनकी पढ़ाई और बचपन प्रभावित न हो।
​टीम द्वारा वितरित की गई व्यापक राहत सामग्री में राशन,तिरपाल, मच्छरदानी,चप्पल, दवाईयां, नए कपड़े, डाइपर, सेनेटरी पैड, आदि आवश्यक वस्तुएं शामिल थीं।
ये ​यह सारा नेक काम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली, समाजसेवी मुरलीधर आहूजा और निगहत खान की सरपरस्ती में पूरा हुआ।टीम लखनऊ ने यह साबित कर दिया कि इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है और संकट के समय एक-दूसरे का साथ देना ही देश की असली भावना है।राहत अभियान में टीम लखनऊ लीडर,मुर्तज़ा अली,संयुक्त सचिव जुबैर अहमद,संस्थापक सदस्य कुदरत उल्लाह खान,मीडिया प्रभारी अब्दुल वहीद,जसबीर गांधी,वामिक खान,इरफ़ान शेख,शाहबाज़ खान आदि शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button