उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

महाप्रबंधक, उत्तर रेलवे द्वारा लखनऊ–वाराणसी रेल खंड का निरीक्षण

अमृत भारत स्टेशन योजना के निर्माण कार्यों की प्रगति का लिया जायजा

लखनऊ : महाप्रबंधक, उत्तर रेलवे अशोक कुमार वर्मा ने 01 अक्टूबर, 2025 को लखनऊ–वाराणसी रेल खंड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ मंडल रेल प्रबंधक, लखनऊ सुनील कुमार वर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने उतरेटिया, मोहनलालगंज , बछरावां , रायबरेली, गौरीगंज, अमेठी और माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ स्टेशनों पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे अपग्रेडेशन एवं निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। उन्हेंने उपरोक्त स्टेशनों के स्टेशन परिसर, एन्ट्री और एग्जिट पॉइंट व पार्किंग एरिया को देखा एवं साथ ही अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
अमृत भारत स्टेशन योजना भारत सरकार की एक दीर्घकालिक पहल है जिसके अंतर्गत लखनऊ मंडल के कुल 44 स्टेशनों को चरणबद्ध तरीके से आधुनिक, स्वच्छ, सुविधाजनक एवं यात्री–हितैषी बनाया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत स्टेशनों पर प्रवेश एवं निकास द्वार, प्रतीक्षालय, शौचालय, प्लेटफॉर्म एवं छतों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। साथ ही, आवश्यकता अनुसार लिफ्ट, एस्केलेटर तथा मुफ्त वाई-फ़ाई जैसी सुविधाएँ भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।
यात्रियों की सुविधा हेतु बेहतर संकेत एवं सूचना प्रणाली विकसित की जा रही है तथा कुछ प्रमुख स्टेशनों पर एग्जीक्यूटिव लाउंज की भी व्यवस्था की जाएगी। ‘एक स्टेशन एक उत्पाद’ योजना के तहत स्थानीय उत्पादों के प्रचार–प्रसार एवं बिक्री हेतु कियोस्क स्थापित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही स्टेशनों को हरा-भरा एवं आकर्षक बनाने पर भी विशेष बल दिया जा रहा है।
इस अवसर पर महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि “अमृत भारत स्टेशन योजना रेलवे स्टेशनों को यात्रियों के लिए न केवल अधिक आधुनिक और सुविधाजनक बनाएगी, बल्कि यह स्थानीय संस्कृति एवं परंपरा को भी बढ़ावा देगी। हमारा प्रयास है कि यात्री जब भी स्टेशन पर आएं तो उन्हें स्वच्छता, आराम और आधुनिक सुविधाओं का अनुभव हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button