भाजपा के वरिष्ठ नेता, दिल्ली के पूर्व मुख्य कार्यकारी पार्षद विजय कुमार मल्होत्रा का शरीर अंत्येष्टि के साथ पंचतत्व में विलीन हुआ

नई दिल्ली 1 अक्टूबर : भारतीय जनसंघ, भारतीय जनता पार्टी एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केññnñ संस्थापक सदस्य एवं दिल्ली के पूर्व मुख्य कार्यकारी पार्षद प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा का अंतिम संस्कार आज लोधी रोड़ श्मशान घाट पर सम्पन्न हुआ।
दिल्ली भाजपा की सह प्रभारी डा. अल्का गुर्जर, दिल्ली की मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता एवं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज अपने अंतिम संयुक्त शोक संदेश में कहा – “हमेशा याद आयेगा संगठन के हर कठिन समय में दिया आपका मार्गदर्शन।”
दिल्ली में जनसंघ एवं भाजपा दोनों के लिए मजबूत राजनीतिक भूमी तैयार करने में अहम भूमिका निभाने वाले प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा का निधन कल मंगलवार 30 सितम्बर की प्रातः इलाज के दौरान एम्स अस्पताल में हुआ था।

दिल्ली सरकार एवं दिल्ली पुलिस द्वारा दिये गये पूरे राजकीय सम्मान के साथ आज उनका अंतिम संस्कार उनके पुत्र अजय मल्होत्रा ने मुखाग्नि देकर सम्पन्न किया और इसी के साथ उनका शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया।
लोधी रोड़ श्मशान घाट पर पार्थिव शरीर के पहुंचने पर घोषित राजकीय सम्मान के अंतिम संस्कार की परम्परा अनुसार दिल्ली पुलिस की पलटन ने मुख्य मंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता की उपस्थिती में बिगुल बजा कर, पहले बंदूक उल्टी कर फिर हवा में फायर कर दिल्ली के पूर्व मुख्य कार्यकारी पार्षद प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा को अंतिम सलामी दी।
अंतिम संस्कार से पूर्व आज प्रातः 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक कार्यकर्ताओं के दर्शन हेतू प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा का पार्थिव शरीर दिल्ली भाजपा के 14 पंत मार्ग स्थित कार्यालय के सभाकक्ष में रखा गया। दिल्ली के अलग अलग कोनों से आये हजारों कार्यकर्ताओं के साथ ही प्रबुद्ध नागरिकों एवं खेल संस्थाओं के पदाधिकारियों ने आल इंडिया स्पोर्ट्स काउंसिल के भी दो बार अध्यक्ष रहे प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा को अंतिम श्रद्धासुमन अर्पित किए।
श्मशान घाट पर मुख्य मंत्री के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह एवं आशीष सूद, सांसद श्री मनोज तिवारी, रामवीर सिंह बिधूड़ी, कमलजीत सहरावत एवं सुश्री बाँसुरी स्वराज, विधायक नीरज बसोया, अनिल शर्मा आदि, डी.डी.ए. सदस्य राजीव बब्बर के अलावा अनेक प्रदेश एवं जिला भाजपा पदधिकारियों के साथ ही खेल संस्थाओं से जुड़े सरदार तरोचलन सिंह एवं ललित भनोट प्रमुख थे।
पंत मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय सभाकक्ष में पार्थिव शरीर रखे जाने के दौरान जिला एवं मंडल स्तर के हजारों कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
प्रदेश कार्यालय में श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में प्रमुख थे विश्व हिन्दू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अलोक कुमार एडवोकेट, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष, सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश राष्ट्रीय संगठक वी. सतीश, संघ परिवार प्रतिनिधि दयानंद , भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, आशीषl सूद, सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा एवं रविन्द्र इन्द्रराज, सांसद कमलजीत सहरावत एवं बाँसुरी स्वराज, महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह, वरिष्ठ नेता डा. हर्षवर्धन एवं राजवरधन सिंह राठौर, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल, उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह एवं योगिता सिंह, मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर, कार्यालय मंत्री बृजेश राय एवं अमित गुप्ता सहित अनेक मुख्य प्रदेश, मोर्चों, प्रकोष्ठों एवं जिलों के पदाधिकारियों के आलावा विधायक राजकुमार भाटिया, गजेन्द्र यादव एवं हरीश खुराना और अनेक निगम पार्



