उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मनौतियों के राजा” का गणेशोत्सव मूर्ति स्थापना के साथ शुरु

झूलेलाल वाटिका में श्री गणेश प्राकट्य महोत्सव में पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक

लखनऊ। श्री गणेश प्राकट्य कमेटी की ओर से 20 वां श्री गणेश महोत्सव बुधवार को झूलेलाल वाटिका निकट हनुमान सेतु के पास मूर्ति स्थापना के साथ शुरु हुआ। पूजन का कार्य आचार्य कमलेश पाण्डेय, आचार्य कमलेश तिवारी, हरिनारायण शुक्ला, कौशलेश पाण्डेय और आशुतोष मिश्रा ने विधिविधान से कराई।झूलेलाल वाटिका में श्री गणेश प्राकट्य महोत्सव में  उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी पहुंचे.  पूजन में कमेटी के संरक्षक भारत भूषण गुप्ता, अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, महामंत्री सतीश अग्रवाल, उपाध्यक्ष व पार्षद रंजीत सिंह , योगेश बंसल, शरद अग्रवाल, देशराज अग्रवाल, संजय सिंह गांधी, अतुल बंसल, रामशंकर वर्मा, गोपाल अग्रवाल, अजय अग्रवाल, जयकरन, सुधांशु बाथम, नरेश अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, अतुल (सोनू), रोहित महानगर समेत अन्य लोग मौजूद रहे। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम कोलकाता के प्रसिद्ध संजय शर्मा के संचालन मे शुरु हुये।

संजय ने सबसे पहले स्वागतम श्री गणेश गीत सुनाया। उसके बाद भजन गणपति पधारे आंगन में बनते बधाई आंगन में…, उसके बाद देवो में सिरमौर गजानन प्रथम तुम्हें पूजे गणराज…, सुनाया तो लोग झूमने लगे। अगले क्रम में गणेश जी की उत्पति कैसे हुई नृत्य नाटिका का मंचन किया गया। उसके बाद मंच पर गणेश जी की पालकी यात्रा निकाली गई। संरक्षक भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि 28 अगस्त को गजरे का कार्यक्रम रात्रि 8 बजे होगा।

उत्सव के मुख्य आकर्षण

28 अगस्त, गजरा, रात्रि 8ः00 बजे।

29 अगस्त, सिन्दूराभिषेक, मध्याह्न 12 बजे।

31 अगस्त, दूर्वाभिषेक, मध्यान्ह 12 बजे।

1- सितम्बर- छप्पन भोग, रात्रि 8 बजे।

4 सितम्बर- पाशांकुश पूजन मध्यान्ह 12 बजे।

5 सितम्बर- महाभिषेक मध्यान्ह 12 बजे, तथा महामोदक रात्रि 8ः00 बजे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button