लखनऊ जंक्शन, ऐशबाग, गोंडा, गोरखपुर, बस्ती एवं खलीलाबाद के साथ-साथ रेलवे कॉलोनियों में स्वच्छता अभियान चलाया गया

लखनऊ । रेलवे बोर्ड के निर्देशों के अनुपालन में पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर/ईएचएनएम महेंद्र सिंह के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस से स्वच्छता अभियान का दूसरा चरण सफलतापूर्वक आयोजित किया जा रहा है।
इसी परिप्रेक्ष्य में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मण्डल के विभिन्न स्टेशनों लखनऊ जंक्शन, ऐशबाग, गोंडा, गोरखपुर, बस्ती एवं खलीलाबाद के साथ-साथ रेलवे कॉलोनियों में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस अभियान में स्वास्थ्य निरीक्षकों, अनुबंध कर्मचारियों और रेलवे कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा स्वच्छता से संबंधित स्लोगन, पोस्टरों और बैनरों के साथ एक स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गयी। जिसमें “स्वच्छ रेल, स्वच्छ भारत” और “आओ, भारतीय रेलवे को स्वच्छ बनाने के लिए एक कदम और बढ़ें” जैसे स्लोगनों के साथ स्वच्छता रैली में यात्रियों को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया तथा इसके अतिरिक्त यात्रियों और कर्मचारियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए नुक्कड़ नाटकों का आयोजन भी किया गया।
स्टेशनों के परिसरों में नालियों की निकासी की गहन सफाई की गयी, ताकि स्वच्छता सुनिश्चित हो। स्टेशनों और ट्रेनों में कीड़े मकोडांे तथा काकरोचों को समाप्त करने हेतु ’’पेस्ट कन्ट्रोल’’ पर विशेष बल दिया गया।
मण्डल में स्वच्छता संबंधी जागरुकता के प्रचार-प्रसार की दृष्टि से स्टेशनों तथा रेलवे परिसरों में गंदगी फैलने से होने वाले नुकसान को यात्री जनों एवं आम जनमानस तक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से संदेश पहुॅंचाया जा रहा है।



