उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

ब्रह्माकुमारीज़ गोमती नगर केंद्र व लखनऊ विश्वविद्यालय एवं किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में लगा रक्तदान शिविर

लखनऊ : भारत में हर वर्ष लगभग डेढ़ करोड़ ब्लड यूनिट्स की आवश्यकता होती है, जबकि उपलब्धता केवल करीब 1.1 करोड़ यूनिट्स ही होती है। इस प्रकार लगभग 30 से 40 लाख यूनिट्स की कमी रह जाती है। ऐसे में रक्तदान शिविर जीवन बचाने का एक महत्वपूर्ण साधन बन जाते हैं।

इसी कड़ी में ब्रह्माकुमारीज़ गोमती नगर केंद्र पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने उमंग और उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रक्तदान को महादान मानते हुए सभी ने इसे मानव सेवा और पुण्य कार्य के रूप में स्वीकार किया।

शिविर का उद्घाटन शहर के प्रख्यात शिक्षाविद् रविंद्र अग्रवाल द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, क्योंकि यह सीधे मानव जीवन को बचाता है।

केंद्र प्रभारी बहनों ने कहा कि रक्तदान शिविर समाज में सहयोग, भाईचारे और सेवा भावना को जागृत करने का एक सशक्त माध्यम है।

रक्तदान अभियान के दूसरे दिन आज 23 अगस्त को लखनऊ विश्वविद्यालय एवं किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

लखनऊ विश्वविद्यालय में कैंप का शुभारंभ कुलपति प्रोफेसर मनुका खन्ना ने किया। इस अवसर पर हैप्पी थिंकिंग लाइफ संस्था के प्रतिनिधि, डॉ मैत्री, डॉ. वैशाली तथा विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर शर्मा भी उपस्थित रहे।

कैंप में अब तक लगभग 40 छात्र-छात्राओं ने रक्तदान किया है और बड़ी संख्या में विद्यार्थी लगातार शिविर में आ रहे हैं। सभी प्रतिभागियों ने उत्साह और सेवा भाव से रक्तदान को मानवता के लिए एक सच्चा योगदान बताया।

ब्रह्माकुमारीज़ केन्द्रीय टीम ने बताया कि यह रक्तदान अभियान आने वाले दिनों में भी निरंतर जारी रहेगा।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button