उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

त्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में श्रद्धा के साथ मनाई गई महात्मा ज्योतिबा फुले जी की पुण्यतिथि

लखनऊ । महान समाज सुधारक, विचारक एवं वंचितों को सामाजिक न्याय एवं बराबरी का अधिकार दिलाने के संघर्ष की मिसाल महात्मा ज्योतिबा फुले जी की पुण्यतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में पूरे श्रद्धा के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन संघर्ष और समाज सुधार के क्षेत्र में उनके ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने आजीवन जातिगत भेदभाव, छुआछूत और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष किया। उन्होंने सत्यशोधक समाज की स्थापना कर शोषित, पिछड़े और दलित समाज को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया। ऐसे समय में जब महिलाओं को शिक्षा से वंचित रखा जाता था, महात्मा फुले ने अपनी धर्म पत्नी सावित्री बाई फुले के साथ मिलकर देश में बालिकाओं के लिए पहला विद्यालय खोला और स्त्री शिक्षा की नींव रखी।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आज जब देश में संवैधानिक मूल्यों और सामाजिक न्याय की रक्षा की आवश्यकता है, तब महात्मा फुले के विचार पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। कांग्रेस पार्टी सदैव उनके समानता, बंधुत्व और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस मौके पर प्रमुख रूप से अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं उ.प्र. कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रभारी  अभय दुबे, उ.प्र. कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के चेयरमैन  मनोज यादव, चेयरमैन मीडिया विभाग  कुंवर सिंह निषाद,  द्विजेन्द्र त्रिपाठी,  संजय शर्मा,  जितेंद्र पटेल, प्रवक्ता सरोज भारती,  अजय चंद्र चौबे ,  रमेश कश्यप, ब्रजेन्द्र कुमार सिंह,  विनोद मिश्रा,  जी.के. दुबे,  आर.एस. तिवारी, डा. रिचा कौशिक,  शमशाद आलम एड., शैलेन्द्र दीक्षित आदि भारी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button