कोहरे के मौसम में संरक्षित एवं सुरक्षित रेल परिचालन के दृष्टिगत दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 तक कुछ ट्रेनों का निरस्तीकरण एवं परिचालन आवृत्ति में अस्थायी कमी

लखनऊ । आगामी शीतकालीन मौसम में कोहरे के कारण रेल परिचालन में संभावित कठिनाइयों एवं यात्रियों की संरक्षित और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के दृष्टिगत पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा कुछ ट्रेनों को पूर्णतः निरस्त करने तथा कुछ ट्रेनों के परिचालन की आवृत्ति में अस्थायी कमी करने का निर्णय लिया गया है।
इस निर्णय के अंतर्गत निम्नलिखित 12 ट्रेनें निर्धारित अवधि के लिए पूर्णतः निरस्त रहेंगी।
पूर्णतः निरस्त रहने वाली ट्रेनें
1. गाड़ी संख्या 12207 काठगोदाम-जम्मूतवी एक्सप्रेस – 08.12.2026 से 02.03.2027 तक।
2. गाड़ी संख्या 12208 जम्मूतवी-काठगोदाम एक्सप्रेस – 06.12.2026 से 28.02.2027 तक।
3. गाड़ी संख्या 12209 कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम एक्सप्रेस – 08.12.2026 से 02.03.2027 तक।
4. गाड़ी संख्या 12210 काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस – 07.12.2026 से 01.03.2027 तक।
5. गाड़ी संख्या 14523 बरौनी-अंबाला कैंट एक्सप्रेस – 03.12.2026 से 01.03.2027 तक।
6. गाड़ी संख्या 14524 अंबाला कैंट-बरौनी एक्सप्रेस – 01.12.2026 से 27.02.2027 तक।
7. गाड़ी संख्या 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस – 03.12.2026 से 02.03.2027 तक।
8. गाड़ी संख्या 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस – 01.12.2026 से 28.02.2027 तक।
9. गाड़ी संख्या 14213 वाराणसी-नेपालगंज रोड एक्सप्रेस – 01.12.2026 से 28.02.2027 तक।
10. गाड़ी संख्या 14214 नेपालगंज रोड-वाराणसी एक्सप्रेस – 02.12.2026 से 01.03.2027 तक।
11. गाड़ी संख्या 14112 प्रयागराज-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस – 02.12.2026 से 24.02.2027 तक।
12. गाड़ी संख्या 14111 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज एक्सप्रेस – 02.12.2026 से 24.02.2027 तक।
इन ट्रेनों के परिचालन की आवृत्ति में रहेगी अस्थायी कमी
कोहरे के मौसम में निम्नलिखित 06 ट्रेनों का परिचालन निर्धारित अवधि में सप्ताह के कुछ विशेष दिनों में नहीं किया जाएगा।
1. गाड़ी संख्या 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस – 03.12.2026 से 25.02.2027 तक प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को निरस्त रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस – 04.12.2026 से 26.02.2027 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को निरस्त रहेगी।
3. गाड़ी संख्या 11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस – 05.12.2026 से 28.02.2027 तक प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को निरस्त रहेगी।
4. गाड़ी संख्या 11110 लखनऊ जंक्शन-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी एक्सप्रेस – 05.12.2026 से 28.02.2027 तक प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को निरस्त रहेगी।
5. गाड़ी संख्या 12180 आगरा फोर्ट-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस – 05.12.2026 से 28.02.2027 तक प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को निरस्त रहेगी।
6. गाड़ी संख्या 12179 लखनऊ जंक्शन-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस – 05.12.2026 से 28.02.2027 तक प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को निरस्त रहेगी।
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों से अनुरोध किया जाता है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व अपनी संबंधित ट्रेन के परिचालन की स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.indianrail.gov.in अथवा NTES ऐप से अवश्य प्राप्त कर लें, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।



