उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

बाथम वैश्य सभा ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम से दिया शिक्षा का संदेश

लखनऊ । बाथम वैश्य सभा लखनऊ द्वारा चौक स्थित मुन्नू लाल धर्मशाला में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य समाज को बेटियों की शिक्षा के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों और प्रेरणादायी नाट्य-नाटिकाओं से हुई, जिनमें देश को विश्वगुरु बनाने का संकल्प व्यक्त किया गया।

जरूरतमंद छात्राओं को पढ़ाई की दिशा में आगे बढ़ाने हेतु 111 बेटियों को स्कूल बैग व पठन-पाठन सामग्री वितरित की गई। प्रत्येक बैग में 6 कॉपी, किताबें, पेन, पेंसिल, रबड़, कटर, स्केल, पानी की बोतल, टिफिन बॉक्स, रजिस्टर, कलर पेंसिल बॉक्स और आर्ट कॉपी आदि सामग्री शामिल रही। बच्चों को फल, फ्रूटी, चॉकलेट भी दी गईं और अंत में सभी को भोजन कराया गया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से विधायक नीरज बोरा, सभासद अनुराग मिश्रा, सभा के मुख्य संरक्षक एवं लखनऊ राजधानी सहकारी बैंक के चेयरमैन हरसरन लाल गुप्ता, संरक्षक अरुण गुप्ता, अध्यक्ष अतुल गुप्ता, महामंत्री सुभास गुप्ता, उपाध्यक्ष अजय, सुधीर, बंजुल, संजय, पियूष गुप्ता, विजय, सुधीर गुप्ता, शैलेन्द्र बॉथम,महिला सभा अध्यक्षा रानी गुप्ता, सखी सोसायटी अध्यक्ष लता गुप्ता सहित प्रीति, रजनी, नैना गुप्ता,रूपाली, पिंकी, सुधा, आदि मौजूद रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button