उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 18 जुलाई को विभिन्न अमृत भारत ट्रेनों का शुभारम्भ किया जाएगा

पूर्वाेत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल पर स्थित रेलवे स्टेशनों के स्थानीय स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई

लखनऊ । प्रधानमंत्री भारत सरकार, नरेन्द्र मोदी द्वारा 18 जुलाई, 2025 को विभिन्न अमृत भारत ट्रेनों का शुभारम्भ किया जाएगा। जिसके अन्तर्गत पूर्वाेत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल पर स्थित रेलवे स्टेशनों के स्थानीय स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगितायें जैसे- निबन्ध लेखन एवं पेंटिंग (चित्रकारी) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में मनकापुर स्थित स्वामी विवेकानंद शिक्षा सदन, गोमतीनगर, लखनऊ स्थित टी.डी. गर्ल्स इंटर कालेज, बस्ती स्थित श्री कृष्ण पाण्डेय इंटर कालेज, गोरखपुर स्थित एन ई रेलवे गर्ल्स स्कूल तथा एन ई रेलवे सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल के कक्षा 9 से 12 तक के अध्ययनरत लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इन प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुये ‘आम लोगों की भारतीय रेल’ विषय पर निबन्ध लेखन तथा आकर्षक पेंटिंग बनाकर अपनी कुशल प्रतिभा का परिचय दिया।
इस प्रतियोगिता में जीतने वाले प्रतिभागियों को पूर्वाेत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल द्वारा सम्मानित किया जायेगा ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button