18 जुलाई, 2025 शुक्रवार को 05599 बापूधाम मोतिहारी-आनन्द विहार टर्मिनल उद्घाटन विशेष गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर किया जायेगा
बापूधाम मोतिहारी-आनन्द विहार टर्मिनल-बापूधाम मोतिहारी नई अमृत भारत एक्सप्रेस चलाई जायेगी

गोरखपुर : रेलवे प्रशासन द्वारा बापूधाम मोतिहारी-आनन्द विहार टर्मिनल-बापूधाम मोतिहारी नई अमृत भारत एक्सप्रेस चलाई जायेगी, जिसका शुभारम्भ 18 जुलाई, 2025 शुक्रवार को 05599 बापूधाम मोतिहारी-आनन्द विहार टर्मिनल उद्घाटन विशेष गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर किया जायेगा। यह गैर-वातानुकूलित श्रेणी की प्रीमियम ट्रेन है। इस गाड़ी में मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, आरामदायक सफर के लिये एयर स्प्रिंग बॉडी, रेडियम फ्लोर स्ट्रिप्स, स्वच्छ दिव्यांगजन-अनुकूल प्रसाधन, सेफ्टी के लिये फायर डिटेक्शन, टॉक-बैक यूनिट, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था सहित उन्नत यात्रा सुविधायें उपलब्ध हैं। 05599 बापूधाम मोतिहारी-आनन्द विहार टर्मिनल उद्घाटन विशेष गाड़ी का सम्भावित समय निम्नवत है।
05599 बापूधाम मोतिहारी-आनन्द विहार टर्मिनल उद्घाटन विशेष गाड़ी 18 जुलाई, 2025 शुक्रवार को बापूधाम मोतिहारी से 11.45 बजे प्रस्थान कर सगौली से 12.10 बजे, बेतिया से 12.35 बजे, नरकटियागंज से 13.30 बजे, हरिनगर से 13.55 बजे, बगहा से 14.30 बजे, सिसवा बाज़ार से 16.10 बजे, कप्तानगंज से 16.40 बजे, गोरखपुर से 18.10 बजे, बस्ती से 19.15 बजे, मनकापुर से 20.05 बजे, गोंडा से 21.00 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 23.45 बजे, दूसरे दिन बरेली से 03.50 बजे, मुरादाबाद से 05.55 बजे तथा गाजियाबाद से 08.45 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनल 10.00 बजे पहुँचेगी।
इस उद्घाटन विशेष गाड़ी में एल.एस.एल.आर.डी. के 02, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11, शयनयान श्रेणी के 08 तथा पैंट्रीकार के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।



