उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

डाॅ. रामाशीष राय का भव्य स्वागत, रालोद मुख्यालय लखनऊ में हुआ गरिमामयी आयोजन

लखनऊ । राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. रामाशीष राय को योगा यूनिवर्सिटी ऑफ अमेरिका द्वारा हनुमान जी के स्वरूप और शक्तियों पर आधारित शोध के लिए मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया गया। इस गौरवशाली उपलब्धि के पश्चात जब वे पहली बार लखनऊ स्थित रालोद प्रदेश मुख्यालय पहुंचे, तो वहां भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

इस गरिमामयी आयोजन में पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय महासचिव  शिवकरन सिंह की विशिष्ट उपस्थिति रही। मंच पर राष्ट्रीय सचिव  विजय श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर, आदित्य विक्रम सिंह, रजनीकांत मिश्र सहित अनेकों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ने अपने विचार व्यक्त किये
राष्ट्रीय महासचिव  शिवकरन सिंह ने कहा –
“रामाशीष राय ने अपने कार्य, विचार और संगठन क्षमता से उत्तर प्रदेश में रालोद को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उनकी यह डिग्री पूरे संगठन का सम्मान है और हम सभी के लिए प्रेरणा है।”
राष्ट्रीय सचिव विजय श्रीवास्तव ने कहा –
“डाॅ. रामाशीष राय  का शोध कार्य हमारी सनातन परंपरा और आधुनिक योग विज्ञान के मध्य सेतु का कार्य करता है। यह सम्मान रालोद के वैचारिक परिपक्वता और सांस्कृतिक जुड़ाव का प्रतीक है। पार्टी को उन पर गर्व है।”
प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर ने कहा –
“यह सम्मान हर उस कार्यकर्ता की प्रेरणा बनेगा जो राजनीति में सेवा और संस्कृति को प्राथमिकता देता है। डाॅ. राय जी के नेतृत्व में पार्टी नयी दिशा की ओर बढ़ रही है।”
प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह ने कहा –
“हनुमान जी पर किया गया शोध दर्शाता है कि डाॅ. राय  न केवल एक राजनेता बल्कि आध्यात्मिक चेतना से भी जुड़े व्यक्तित्व हैं।”
प्रदेश उपाध्यक्ष रजनीकांत मिश्रा ने कहा कि यह सम्मान हर उस कार्यकर्ता की प्रेरणा बनेगा जो समाज और संस्कृति के माध्यम से राजनीतिक मूल्यों को समझते हुए समाज में जन सेवा करेगा।
डाॅ. रामाशीष राय का धन्यवाद भाषण:
“यह उपाधि मेरा नहीं, आप सबका सम्मान है,” डाॅ. राय ने कहा।
“यह सम्मान उस प्रत्येक कार्यकर्ता की तपस्या का परिणाम है जो पार्टी को गांव-गांव तक पहुंचा रहे हैं। मैं अपने अंतिम सांस तक समाज, किसान और युवा के हित में कार्य करता रहूंगा।”
मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने कहा कि
“डाॅ. राय जी की यह उपलब्धि केवल एक शैक्षणिक सम्मान नहीं, बल्कि यह उस वैचारिक दृढ़ता और समाजसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जिससे आज रालोद उत्तर प्रदेश में मज़बूती से खड़ा है। हनुमान जी पर किया गया उनका शोध न केवल धार्मिक आस्था, बल्कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी अद्भुत है। हम सभी को इस पर गर्व है कि हमारे नेता दूरदृष्टि, आध्यात्मिकता और कर्मयोग के प्रतीक हैं। यह स्वागत समारोह इस भाव की अभिव्यक्ति है कि पार्टी अपने नेताओं के ज्ञान और संस्कार का यथोचित सम्मान करना जानती है।”

अंत में सभी उपस्थितजनों ने डॉ. राय को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और मिठाइयां बांटकर इस गौरवपूर्ण क्षण को साझा किया।
स्वागत समारोह में प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रबली यादव, प्रदेश महासचिव रामवती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, चंद्रकांत अवस्थी, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, तराई क्षेत्र के अध्यक्ष पी के पाठक, श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेश पाल धनगर, प्रदेश सचिव प्रमोद शुक्ला, सम्राट चौहान, अफसर अली,संतकबीर क्षेत्र के अध्यक्ष विवेक चौधरी, राजकुमार ओझा, मनोज बुधौलिया,महिपाल पटेल, रमेश प्रजापति, मंजू शुक्ला, अनुराधा सिंह, आयशा, शिव प्रसाद द्विवेदी, आदि पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button