उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

कायस्थ संघ के अध्यक्ष दिनेश खरे का अयोध्या में भव्य स्वागत

कोटा से आधे शुल्क पर शिक्षा देने वाली गुरुशाला कोचिंग संस्थान का किया शुभारंभ

लखनऊ । कायस्थ संघ के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सनातन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे ने समाज के साथ अयोध्या में राम लला के मंदिर जाकर के दर्शन पूजन किया । इस अवसर पर समाज के विभिन्न पदाधिकारियों से मुलाकात कर चर्चा परिचर्चा की। समाज हित में उन्होंने सभी स्वजातीय संगठनों से एक जुट होने की अपील की। इस मौके पर श्री खरे ने दी गुरुशाला कोचिग संस्थान का शुभारम्भ भी किया, जहां कोटा से आधे शुल्क पर शिक्षा दी जाएगी।
अयोध्या आगमन आर पंचशील होटल में दिनेश खरे का कायस्थ जागरण संस्थान भारत के पदाधिकारियों-प्रदेश अध्यक्ष महिला एकता भटनागर के नेतृत्व में सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव मनोज श्रीवास्तव एवं राष्ट्रीय महासचिव राजन श्रीवास्तव के साथ अंगवस्त्र भेंटकर भव्य स्वागत किया । तत्पश्चात सभी ने सुभाषचंद्र श्रीवास्तव के गुरुशाला कोचिग का अवलोकन कर मैथमेटिक्स गुरु आभास श्रीवास्तव के कार्य की सराहना की।
इस मौके पर उन्होंने राष्ट्रीय सनातन संघ के जिला एवं प्रदेश पदाधिकारियों का नियुक्ति पत्र भी सौंपा।
एकता भटनागर राष्ट्रीय सनातन संघ उत्तर प्रदेश की सचिव एवं मनोज श्रीवास्तव प्रदेश सचिव , अयोध्या के जिला अध्यक्ष सुभाष श्रीवास्तव एवं पवन पांडे सचिव मनोनीत महासचिव राजन श्रीवास्तव की संस्तुति पर मनोनीत किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button