उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
फर्जी मुकदमे ने धर्मात्मा निषाद की ली जान : लोकदल

लखनऊ : आज एक मां ने अपने बेटे को खोया है। लोकदल निषाद समाज के साथ है, ये सब बर्दाश्त के बाहर है। जब तक उन चारों के खिलाफ केस दर्ज नहीं होगा। उन लोगों को जेल नहीं भेजा जाएगा,
लोकदल शांत नहीं रहेगा। यह बात लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने मृतक के भाई परमात्मा निषाद से टेलीफोनिक फोन पर बात करके बताया है और भाजपा के सहयोगी पार्टी के डॉ. संजय कुमार निषाद, उनके बेटे प्रवीण कुमार निषाद और श्रवण कुमार निषाद समेत जय प्रकाश निषाद, इन चारों के ऊपर केस अभी तक क्यों नहीं किया गया ? और जेल अभी तक नहीं भेजा गया? तो यह सरकार का जंगल राज को दिखाता है।सरकार के सहयोगी दल के ये लोग निषाद समाज का शोषण कर रहे हैं।


