उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने कार्य प्रगति की समीक्षा की

कार्यकुशलता और संरक्षा मानक बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली : उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधुरी ने बड़ौदा हाउस में उत्तर रेलवे के विभागाध्यक्षों और मंडल रेल प्रबंधकों के साथ उत्तर रेलवे की कार्य प्रगति की समीक्षा की। बैठक में यात्री सुविधाओं जैसे दिव्यांगजनों के लिए लिफ्ट की सुविधा, स्टेशनों पर साफ-सफाई, स्टेशनों पर बैठने की पर्याप्त व्यवस्था, स्वच्छ शौचालय, ताजा पेयजल जैसी सुविधाओं की उपलब्धता और यात्रियों को ट्रेनों के शेड्यूल और अन्य प्रासंगिक विवरणों के बारे में सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करने पर जोर दिया गया।

इस समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने इस बात पर बल दहिया कि रेलवे की कार्यप्रणाली पारदर्शी होनी चाहिए। उन्होंने प्रौद्योगिकी के अधिकतम उपयोग पर जोर दिया ताकि मानवीय हस्तक्षेप को कम किया जा सके और रेलवे की कार्यप्रणाली के सभी क्षेत्रों में पारदर्शिता स्थापित की जा सके। उन्होंने कहा कि रेल परिचालन में मानवीय विफलताओं को कम करने के लिए और अधिक प्रयास किए जान चाहिए।

श्री चौधुरी ने बेहतर क्रू प्रबंधन और श्रम-शक्ति के अधिकतम उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने रेलगाड़ियों की समयपालनबद्धता का बेहतर रिकॉर्ड बनाए रखने और गतिशीलता बढ़ाने से संबंधित कार्यों में तेजी लाने तथा प्रगति की जांच के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने रेलपथों के अनुरक्षण मानको में सुधार, वैल्डों और रेलपथों के निकट पड़े स्क्रैप को हटाने के लिए जोन में किए गए कार्यों की भी समीक्षा की।

उत्तर रेलवे अपने ग्राहकों को सुरक्षित, सुगम और बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button