उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
प्रेमी युगल की पहले खंबे में बांधकर की पिटाई,फिर पंचायत कर कराई शादी

बिहार : बिहार के औरंगाबाद में पुलिस की मदद से एक प्रेमी युगल की शादी हो गई। ये दोनों छिपकर एक-दूसरे से मिलने पहुंचे थे, लेकिन गांव के लोगों ने उन्हें देख लिया। इसके बाद दोनों को पकड़ लिया और खंभे से बांधकर उनकी पिटाई शुरू कर दी।
इस बीच किसी ने पुलिस को पूरे मामले की सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचते ही कहानी बदल गई। पुलिसकर्मियों ने दोनों को आजाद कराया और घर वालो की रजामंदी के बाद मंदिर ले जाकर दोनों की शादी करा दी। प्रेमी जोड़े को खंबे में बांधकर पीटने वाले चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट भी दर्ज की है।।



