उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पर्यावरण संरक्षण के अन्तर्गत ’रिडियूज रीयूज रीसाईकलिंग’ पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल द्वारा एक अनूठी पहल का शुभारम्भ किया गया

पूर्वाेत्तर रेलवे
लखनऊ । स्वच्छता ही सेवा-2024 मिशन के अन्तर्गत सम्पूर्ण भारतीय रेल में ’स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ थीम पर केन्द्रित विशेष स्वच्छता पखवाड़ा अभियान आयोजित किया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण के अन्तर्गत ’रिडियूज रीयूज रीसाईकलिंग’ (Reduce, Re use, Re cycling) के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल द्वारा एक अनूठी पहल का शुभारम्भ किया गया। जिसके अन्तर्गत लखनऊ जं. स्टेशन परिसर में ’क्लाथ ’डोनेशन बाक्स’ लगाया गया है।

पूर्वोत्तर रेलवे की इस अपील पर लखनऊ निवासी जनता, गर्मजोशी से इस दान अभियान में बढ़-चढ़ कर सहयोग कर रही है। इस प्रक्रिया से उत्साहित होकर पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल प्रशासन ने ऐसे ही ’डोनेशन बाक्स’ को मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय 10, अशोक मार्ग हज़रतगंज तथा बन्दरियाबाग रेलवे कालोनी में स्थित अधिकारी क्लब में भी लगाया है।

सभी लखनऊ वासियों से अपील की जाती है कि अपने घर में रखें कपड़ें जिन्हें अब किसी कारणवश इस्तेमाल में नही ला रहे है। यदि कपड़े सही अवस्था में है, उसे दान देने पर कोई जरूरतमंद व्यक्ति अपने उपयोग के लिए इस्तेमाल कर सकता है।
पुराने कपड़ों के अतिरिक्त आप अन्य वस्तुओं को भी दान कर सकते है। जैसे खिलौने, बर्तन एवं कम्बल जो आपके उपयोग में न हों। यह दान प्रक्रिया 20 सितम्बर से 15 अक्टूबर 2024 तक संचालित की जा रही है।
यह हमारा वादा है कि आपके दिये हुए सामान को हम जरूरतमंद लोगों तक अवश्य पहुंचाएंगे। इस सम्बन्ध में जानकारी के लिए मोबाइल न0 9794844621 पर संपर्क कर सकते है। शीध्र ही इसी प्रकार के ’डोनेशन बाक्स’ मण्डल के गोरखपुर जं0 तथा गोण्डा जं0 स्टेशनों पर भी लगा दिये जायेगें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button