उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सीटू के नेतृत्व में वेंडर्स ने प्रदर्शन कर थानाध्यक्ष सेक्टर- 142, नोएडा को दिया ज्ञापन

नोएडा : गांव शहदरा सेक्टर- 142, नोएडा पर प्रत्येक मंगलवार शाम को वर्षों वर्षों से लगते आ रहे साप्ताहिक बाजार के दुकानदारों की काफी दिनों से चली आ रही समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आज फिर सीटू जिलाध्यक्ष व पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन के महामंत्री गंगेश्वर दत्त शर्मा, सीटू जिला महासचिव रामसागर, सचिव राम स्वारथ, बाजार कमेटी के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह आदि के नेतृत्व में वेंडर्स ने थाना सेक्टर- 142, नोएडा पर प्रदर्शन कर थानाध्यक्ष महोदय को ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान करवाने का अनुरोध किया।

थानाध्यक्ष महोदय ने वेंडर्स को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान कर सभी वेंडर्स को दुकान लगवाने की व्यवस्था की जाएगी तथा पुलिस किसी भी वेंडर्स को परेशान नहीं करेगी।
सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि यदि वेंडर्स की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो उच्च अधिकारियों के समक्ष धरना प्रदर्शन कर फिर ज्ञापन दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने वेंडर्स से 5 अक्टूबर 2024 को जिलाधिकारी कार्यालय सूरजपुर ग्रेटर नोएडा पर होने वाले प्रदर्शन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button