उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कौशिक चंद्र पासी ने मारी बाजी
चौरी चौरा, गोरखपुर : जिला स्तरीय “शहीद नगर चौरी चौरा के इतिहास” पर सामाजिक संस्था “श्रवण सामाजिक एवम वेलफेयर सोसाइटी” द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में तहसील चौरी चौरा के लेडी प्रसन्न कौर इंटर कॉलेज बसडिला के छात्र कौशिक चंद्र पासी जनपद स्तर में प्रथम स्थान लाने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवम पूर्व सदस्य उत्तर प्रदेश माध्यमिक चयन बोर्ड प्रयागराज डॉ. दिनेश मणि त्रिपाठी एवम विद्यालय के सभी वरिष्ठ अध्यापकगण के द्वारा 5000/- रुपए का नगद धनराशि देकर छात्र को प्रोत्साहित किया गया ।



