उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

प्रेम भारद्वाज ‘ज्ञानभिक्षु’ को यूएसए के ग्लोबल इन्टरनेशनल विश्वविद्यालय,अमेरिका से मिली डी लिट की उपाधि

नई दिल्ली : प्रेम भारद्वाज ‘ज्ञान भिक्षु ‘ को यूएसए के विश्वविद्यालय ग्लोबल इन्टरनेशनल विश्वविद्यालय,अमेरिका से डी लिट की उपाधि मिली.

डॉ.प्रेम भारद्वाज अब डॉक्टरेट हॉनररी कॉसा एंड हॉनररी डॉक्टरेट में डॉक्टरेट ऑफ़ फिलॉस्पी इन सोशल वर्क बने हैं. यह उपाधि उन्हें विश्वविद्यालय ने 22 सितम्बर 2024 को दिल्ली में एक समारोह में प्रदान की. इस आशय का प्रमाणित पत्र अधिकृत अधिकारी रजिस्ट्रार और उपकुलपति के प्रतिनिधि द्वारा प्रदान किया गया.

 

डॉ. प्रेम भारद्वाज के समाज में विभिन्न क्षेत्रों में आजतक किये विभिन्न कामों के मद्देनज़र यह डाक्टर की उपाधि प्रदान की गई.

गद्य-पद्य साहित्य के अतिरिक्त समाज के प्रति निष्ठा को ध्यान में रखते हुए इस सम्मान से अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि, लेखक , समालोचक, साहित्यकार को इस विधा में डॉक्टरऑफ़ फिलॉस्पी इन सोशल वर्क के सर्टिफिकेट से नवाजा गया है. एक साक्षात्कार में डा. प्रेम भारद्वाज ने बताया कि उन्हें इससे पहले भी डा. प्रेम भारद्वाज को साहित्य के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए साहित्य के लिए पीएचडी सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है परन्तु उन्होंने इससे पहले अपने नाम के आगे डाक्टर लगाना स्वीकार नहीं किया था परन्तु वर्ष 2024 में जबसे यूजीसी ने छत्तीसगढ़ के मैट्स विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग को प्रेम भारद्वाज के लिखे साहित्य पर PhD डिग्री कोर्स शुरू किया तो इस बार डी लिट की उपाधि स्वीकार कर अपने नाम के आगे डाक्टर लिखवाना स्वीकार किया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button