उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

रक्तदान कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 74व जन्मदिन मनाते युवा कार्यकर्ता

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी द्वारा नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जा रहे हैं सेवा पखवाड़ा के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 74 वा जन्मदिवस मनाया। मीडिया प्रभारी अभय उपाध्याय ने बताया रक्तदान शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री सुरेश खन्ना एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी व राज्यसभा सांसद संजय सेठ द्वारा किया गया। मंत्री सुरेश खन्ना ने युवा रक्तदाताओं से रक्तदान के संबंध में बातचीत कर उनको रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया । वही महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी द्वारा सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र वितरित कर स्वस्थ रहने की शुभकामनाएं दी एवं बताया कि भाजपा का यह सेवा पखवाड़ा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाया जाएगा जिसका शुभारंभ आज प्रातः स्वच्छता अभियान एवं युवा मोर्चा के रक्तदान शिविर द्वारा किया गया। शिविर में मुख्य रूप से युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अनुभव द्विवेदी, महानगर अध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह महामंत्री अभिषेक गुप्ता मीडिया प्रभारी अभय उपाध्याय उपाध्यक्ष सौरभ तिवारी संजय शुक्ला मंत्री सचिन सोनकर अतुल सिंह आशुतोष तिवारी अशीष मिश्रा आशुतोष श्रीवास्तव हर्ष दीक्षित दिव्यांश गोयल शुभ कपूर दीपक शिवम गुप्ता एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button