उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

छावनी परिषद लखनऊ में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम

लखनऊ : स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का शुभारम्भ छावनी परिषद लखनऊ के मुख्य अधिशासी अधिकारी अभिषेक रो ठौर द्वारा 17 सितम्बर 2024 को दीप प्रज्जवलित करके आर.ए.बाजार आडिटोरियम में किया गया। यह अभियान 17 सितम्बर से शुरू होकर 02 अक्टूबर तक चलेगा। इस वर्ष स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता थीम पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। कार्यक्रम में छावनी परिषद लखनऊ के पूर्व उपाध्यक्ष श्री रतन सिंघानिया उपस्थित रहें।

साथ ही सांयकालीन 5:00 बजे छावनी सार्वजनिक चिकित्सालय के बाहर मुख्य अधिशासी अधिकारी  अभिषेक रोठौर तथा सदर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतवीर सिंह राजू द्वारा स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान किया गया। श्री अभिषेक राठौर ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता के लिए नागरिकों की भागीदारी के साथ परम्परागत कचरा वाले चुनौतीपूर्ण स्थलों को चिन्हित करके उन्हें साफ करने का वृहद अभियान चलेगा।

इसके अतिरिक्त मुख्य अधिशासी अधिकारी ने स्वच्छता को अपने जीवन का हिस्सा बनाने और लोगों में इसकी आदत डालने के लिए प्रेरित किया। स्वच्छता ही सेवा अभियान के दौरान स्वच्छता रैली, मानव श्रंखला, स्वच्छता मैराथन, शौक्षिक संस्थानों एवं स्कूलों में कविता, निबंध, चित्रकला, पोस्टर, प्रश्नोतरी इत्यादि प्रतियोगिताएं आयोजित होगी।

कार्यक्रम के दौरान उप मुख्य अधिशासी अधिकारी  आर.पी.सिंह, छावनी परिषद कार्यालय स्टाफ, छावनी परिषद स्कलों के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button