उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

चौरी चौरा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 20 लोग बने महारक्तदानी 

चौरी चौरा:- मदर्स अकादमी एवम श्रवण कुमार वेलफेयर सोसाइटी, चौरी चौरा के संयुक्त तत्वावधान में दानी भवानी पोखरा रोड, मुंडेरा बाजार, चौरी चौरा, गोरखपुर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे 20 महारक्तदानियो ने रक्तदान किया व 8 लोगों का स्वास्थ कारणों से रक्तदान नहीं हो पाया । कार्यक्रम का शुभारंभ चौरी चौरा के वरिष्ठ भाजपा नेता विजय कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र जायसवाल, पूर्व चेयरमैन ज्योति प्रकाश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा डॉ सत्यप्रकाश दुबे के द्वारा किया गया ।

मुख्य अतिथि वर,, विजय कुमार ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता हैं, एक यूनिट रक्त से हम चार लोगों की जान बचा सकते है, इस लिए रक्तदान को महादान कहा गया है, प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए ।

कार्यक्रम के आयोजक राजेश कुमार मद्धेशिया एवम विश्वजीत जायसवाल जायसवाल ने सयुक्त रूप से बताया की रक्तदान शिविर में 20 लोगों ने रक्तदान किया सभी जिला अस्पताल का प्रमाण पत्र, डोनर कार्ड देकर सम्मानित किया गया, नेता जी सुभाष चंद्र बोस जिला अस्पताल ब्लड बैंक की पूरी टीम को भी सम्मानित संस्था के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के द्वारा किया गया एवम कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सहयोगी साथी गण का आभार व्यक्त किया । रक्तदान रवि कुमार चौहान, दिग्विजय चौहान, सोहन कुमार, अभय मद्धेशिया, जितेंद्र मद्धेशिया, मनीष गुप्ता, शुभम मद्धेशिया, राजन मद्धेशिया,संजय कुमार मद्धेशिया, आशुतोष मद्धेशिया, कमलेश जायसवाल, अजय कुमार जायसवाल, विवेक मद्धेशिया, सागर मद्धेशिया, बृजेश गुप्ता, नवरत्न कुमार, विजय कुमार, शंभू गुप्ता, योगेंद्र जायसवाल, राजेश कुमार ने रक्तदान किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में अवधनारायण जायसवाल, सुग्रीव तिवारी, संजय वर्मा अभय चौधरी, राहुल आर्य, आदित्य नंदन, रवि चौहान इत्यादि लोग मौजूद थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button