Ask Us Foundation स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा-2024 का लखनऊ में शुभारम्भ
लखनऊ : MYBharat Lucknow द्वारा आयोजित स्वच्छता ही सेवा 2024 का शुभारंभ सुरेश खन्ना वित्त मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, मनोज कुमार सिंह मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश सरकार, सुषमा खर्कवाल महापौर लखनऊ, इंद्रजीत सिंह नगर आयुक्त लखनऊ की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।

सम्पूर्ण कार्यक्रम का आयोजन विकास सिंह जिला युवा अधिकारी लखनऊ, युवा कार्यक्रम विभाग, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में दुर्गेश त्रिपाठी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, एकल अभियान, युवा विभाग भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में Ask Us Foundation ने भी अहम भूमिका निभाई। नगर को स्वच्छ के रखने का संकल्प ले कर संस्था के मुख्य सदस्य अनन्या पांडे, पलक यादव, प्रखर संवाल, श्वेता विश्वकर्मा, अमृताश गुप्ता आदि लोगो ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा लखनऊ को स्वच्छ बनाने का संकल्प भी लिया।

Ask Us Foundation समाज को स्वच्छ बनाने के कार्यक्रम में अपना सम्पूर्ण योगदान दे रहा है जिसके चलते उन्होंने clealiness drive का आयोजन किया ।



