उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

गिरजा के लाला रखियो मेरी लाज रे…

मनौतियों के राजा के दरबार मे रामलीला का हुआ शानदार मंचन

लखनऊ। श्री गणेश प्राकट्य कमेटी के तत्वावधान में झूलेलाल वाटिका निकट हनुमान सेतु के पास चल रहे 19 वां मनौतियों के राजा का गणेशोत्सव के आठवें दिन शनिवार को सुबह मनौतियों के राजा की विशेष पूजा हुई। जो आकर्षण का केन्द्र बनी रही। अयोध्या और बनारस से आये आचार्यो ने पूरे विधिविधान व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश के सहस्त्र नामों के साथ पूजन सम्पन्न कराया।

शाम को बप्पा के दरबार में राजधानी लखनऊ के कलाकार अलकेश ग्रुप द्वारा रामलीला का प्रभावशाली मंचन किया गया। लीला मे राम जन्म से लेकर राम विवाह तक लीला का मंचन किया गया। उसके बाद कोलकाता के संजय शर्मा के निर्देशन में सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न हुये। संजय ने शुरुआत भजन से की। भजन राधे तेरे चरणों की गर धूल जो मिल जाये…, सुनाकर माहौल को भक्ति मय बनाया।
उसके बाद भोले को कैसे मै मनाऊ रे, मेरा भोला न माने…, ” इसी क्रम मे गिरजा के लाला रखियो मेरी लाज रे…, ” सुनाया तो बप्पा के जयकारे गूंजने लगे। बाद में एक नृत्य नाटिका का मंचन किया गया। भगवान् श्रीकृष्ण और राधे की लीला को नृत्य के माध्यम से दिखाया गया।

मनौतियों के राजा के पंडाल के बाहर लगे मेले मे महिला एवं बच्चों के लिए विशेष प्रकार के झूले लगाए गए हैं। इसके अलावा फूड जोन, किड्स जोन, गेम जोन, शापिंग जोन, लाइव प्रोग्राम नृत्य नाटिका एवं भजन, सिंगर सेलेब्रिटी मुख्य आकर्षण है। महामंत्री सतीश अग्रवाल ने बताया कि श्रंगार एवं आरती प्रतिदिन प्रातः 10 बजे एवं सायं 6ः00 बजे होगी। इसमें सभी श्रद्धालु भाग ले सकते हैं । इसके अलावा प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे एवं 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक तक मनौतियों के राजा के दर्शन होंगे। विगत वर्षो की भांति इस बार भी मनोतियों के राजा श्री गजानन के नाम चिट्ठी प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 6ः00 बजे तक श्रद्धालु लिख सकते हैं।

कमेटी के संरक्षक भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि गणेश उत्सव के नौ वे दिन कल 15 सितम्बर दिन रविवार को पाशांकुश पूजन मध्यान्ह 12 बजे होगी।

इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष घनश्यामदास अग्रवाल, उपाध्यक्ष व पार्षद रंजीत सिंह, कमेटी के सदस्य संजय सिंह गांधी, देशराज अग्रवाल, जयकरण सिंह, मुकेश शुक्ला, मुकेश जिन्दल, शरद अग्रवाल, अखिलेश बंसल, योगेश बंसल, अजय अग्रवाल, अतुल बंसल, नीलेश अग्रवाल टाटा, रामशंकर वर्मा, नरेश अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, सुधांशु बाथम, रोहित अग्रवाल मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button