उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

हमें अपने घर की स्वच्छता के साथ, अपने कार्यस्थल तथा अपने जीवन और कार्यशैली में भी स्वच्छता अपनानी होगी :  मण्डल रेल प्रबन्धक

लखनऊ । स्वच्छता ही सेवा-2024 मिशन के अन्तर्गत सम्पूर्ण भारतीय रेल में स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता थीम पर केन्द्रित 14 सितम्बर से 01 अक्टूबर 2024 तक विशेष स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के अन्तर्गत आज पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों एवं अनुरक्षण कोचिंग डिपो, एकीकृत रनिंग रूम, रेलवे चिकित्सालयों, हेल्थ यूनिटों, कार्यालयों तथा रेलवे कालोनियो पर गहन साफ-सफाई हेतु ‘स्वच्छता शपथ तथा श्रमदान’ का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर ऐशबाग स्थित रेलवे स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार ने अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (परिचालन)  विक्रम कुमार, अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (इंफ्रा)  राजीव कुमार की उपस्थिति में रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलायी। उन्होने रेल अधिकारियों, कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति सजग रहने एवं उसके लिये प्रत्येक वर्ष 100 घंटे यानि हर सप्ताह दो घंटे श्रमदान कर स्वच्छता का संकल्प दिलाया एवं रेलवे कर्मचारियों, गैर सरकारी संगठनों, यूनियन/एसोसिएशनों तथा स्काउट गाइड्स की सहभागिता में अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए प्रोत्साहित किया।


इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबन्धक ने अपने सम्बोधन में कहा कि ’स्वच्छता पखवाड़े के अवसर पर हमंे रेलवे स्टेशनों, रेल परिसर, रेलवे प्रसाधन, टेªनों एवं रेल की पटरियों को स्वच्छ रखना है। स्टेशन परिसर एवं टेªनों में स्वच्छता बनाये रखने का दायित्व निभाना है साथ ही रेल उपयोगकर्त्ताओं को भी जागरूक करना है। हमें अपने आसपास के परिवेश को सदैव स्वच्छ रखना होगा। इस अवसर पर स्काउट एवं गाइड्स के बच्चों द्वारा स्वच्छता जागरुकता पर आधारित ’नुक्कड़ नाटक’ की प्रस्तुति पर प्रशंसा करते हुये कहा कि नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने का यह सराहनीय प्रयास है।
इसके उपरांत मण्डल रेल प्रबन्धक महोदय ने अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (परिचालन) विक्रम कुमार, अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (इंफ्रा) राजीव कुमार एवं शाखाधिकारियों के साथ आयोजित साईकिल रैली में भाग लिया, जो रेलवे स्टेडियम से प्रारम्भ होकर ऐशबाग रेलवे स्टेशन होते हुए वापसी में रेलवे स्टेडियम में आकर संपन्न हुई। इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबन्धक नेे कहा कि साइकिलिंग स्वच्छता, पर्यावरण संतुलन और स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है।
इसके पश्चात मण्डल रेल प्रबन्धक ने स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य के लिए स्वच्छ भारत स्पोटर्स लीग’ का मशाल प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया। मण्डल रेल प्रबन्धक ने ’स्वच्छ भारत स्पोटर्स लीग’ में भाग ले रही सभी टीमों के सदस्यों से उनका परिचय प्राप्त किया तथा फुटसाल मैच के आयोजन पर हर्ष प्रकट करते हुए सभी टीमों का उत्साहवर्धन किया व अपनी शुभकामनाएं दीं। इसमें सिक्योरिटी हंटर्स, पर्सनल वारियर्स, कामर्शियल चैलेंजर्स, इलेक्ट्रिक थंडर बोल्ट, सिग्नल टावर्स, मैकेनिकल मावरिक्स, इंजीनियरिंग डेयरडेविल्स, आपरेटिंग एवेंजर्स, ट्रैक्शन टाइगर्स एवं इरिटम सहित कुल 10 टीमें भाग ले रहीं है।
’स्वच्छता स्पोटर्स लीग’ का उद्घाटन मैच एडीआरएम(इंफ्रा) व एडीआरएम (आपरेटिंग) की टीमों के मध्य खेला गया। जिसमें एडीआरएम (आपरेटिंग) की टीम ने एडीआरएम(इंफ्रा) की टीम को कड़े मुकाबले में 01 गोल से हरा दिया। एडीआरएम (आपरेटिंग) की टीम की ओर से यह गोल सुमित वत्स ने किया। इस मैच में सभी शाखाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
तदुपरांत ’स्वच्छता स्पोटर्स लीग’ का पहला मैच सिक्योरिटी हंटर्स व मैकेनिकल मावरिक्स टीमांे के मध्य खेला गया। जिसमें सिक्योरिटी हंटर्स ने मैकेनिकल मावरिक्स को 3-0 से हरा दिया। सिक्योरिटी हंटर्स की टीम की ओर से प्रवीन, दिवाकर एवं सुदर्शन ने 01-01 गोल किया।
’स्वच्छता स्पोटर्स लीग’ के अन्तर्गत मण्डल क्रीड़ा अधिकारी एवं वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी श्री राहुल यादव के निर्देशन में रेलकर्मियों के लिए फुटसाल, बैडमिंटन, खो-खो एवं टेबल टेनिस खेलों की प्रतियोगिताऐं आयोजित की जा रही है।
इसके पश्चात मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार ने मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को नये निर्माण कार्यो को जल्द से जल्द पूर्ण किये जाने के लिए निर्देश दिया।
इसी क्रम में स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए अपर मण्डल चिकित्सा अधीक्षक डा0 दीक्षा चौधरी के निर्देशन में रेलवे चिकित्सालय बादशाहनगर से बादशाहनगर रेलवे स्टेशन तक मानव श्रृंखला बनाई गई। जिसमें लगभग 200 रेलकर्मियों ने एक साथ हाथ में हाथ डालकर स्वच्छता की अलख जगाई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button