उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लोकबंधु अस्पताल में इलाजरत ट्रांसपोर्टनगर हादसे के घायलों का कुशलक्षेम लेने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय 

लखनऊ । विगत दिनों लखनऊ के ट्रांसपोर्टनगर में बारिश के दौरान शहीद पथ किनारे स्थित एक इमारत (हरमिलाप टावर) भरभराकर जमींदोज हो गई। हादसे में एक कारोबारी समेत आठ की मौत हो गई। मलबे में दबे 20 से अधिक लोगों को निकालकर अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जिनका इलाज जारी है।

उक्त घटना का संज्ञान लेते हुए मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय  राजधानी स्थित लोकबंधु अस्पताल पहुंचे। जहां श्री राय ने अस्पलात में इलाजरत घायलों तथा उनके परिजनों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना तथा घटना की वस्तुस्थिति की जानकारी ली।

तद्पश्चात अजय राय ने घायलों को कांग्रेस पार्टी की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया तथा लोकबंधु अस्पताल में चिकित्सकों से मुलाकात की.,

इस मौके पर अजय राय के साथ अल्पसंख्यक विभाग के नेशनल कोऑर्डिनेटर शमीम खान, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी, डॉ. शहजाद आलम, सदस्य एआईसीसी ललन कुमार, आलोक सिंह रैकवार, विनोद मिश्रा, सोमेश सिंह चौहान आदि लोग मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button