उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

किसी व्यापारी का विभागीय अधिकारियों द्वारा उत्पीड़न नहीं होने देंगे :  जिलाधिकारी 

लखनऊ : व्यापारी नेता संदीप बंसल के नेतृत्व में व्यापारियों के प्रतिनिधि मण्डल ने सोमवार को जिलाधिकारी लखनऊ सूर्यपाल गंगवार के साथ बैठक की. व्यापारियों ने ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र की घटना को दुखद बताते हुए उसमें व्यापारी पर दर्ज की गई एफआईआर  पर अपना विरोध जताया और कहा कि यह एक दुर्घटना है, इस दुर्घटना में व्यापारी को दोषी करार दिया जाना उचित नहीं है ।

संदीप बंसल ने कहा कि लखनऊ विकास प्राधिकरण हो या नगर निगम हो या अन्य विभाग हो इस दुर्घटना की आड़ में व्यापारियों का कतई उत्पीड़न या शोषण करने का प्रयास न करें.
जिलाधिकारी  ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि किसी भी स्तर पर कोई भी विभाग व्यापारी का उत्पीड़न शोषण नहीं कर पाएगा और अगर कोई इस प्रकार की घटना होती है तो उसकी सीधी जानकारी उनको दें या अपने संगठन को दें और जहां तक प्राथमिक दर्ज करने की बात है तो वह तो कोई भी यदि आप्राकृतिक घटना होती है या मौत होती है तो उस पर सदैव प्राथमिक की दर्ज होती ही है जो कि आगे जांच का विषय है.
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टि या जो साक्ष्य सामने आ रहे हैं उनसे यह दुर्घटना लग रही है. जिसमे ट्रक की टक्कर से पिलर ध्वस्त हुआ और पिलर के ध्वस्त होने से कुछ ही क्षणों में पूरी बिल्डिंग बैठ गई.
यह एक दुर्घटना है जो कि किसी भी स्तर पर जानबूझकर के नहीं की गई है इसलिए किसी भी व्यापारी के खिलाफ द्वेष भावना से कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी ।
जिलाधिकारी के साथ बैठक करने वाले प्रमुख पदाधिकारी में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल लखनऊ महानगर के अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, महामंत्री दीपेश गुप्ता, ट्रांसपोर्ट नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजू अनेजा, मंत्री नवीन रस्तोगी प्रमुख रूप से शामिल रहे ।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button