उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

एकजुट हो मंसूरी समाज तभी मिलेगी कामयाबी : जावेद इकबाल

लखनऊ । मुस्लिमो में सबसे बड़ी आबादी मंसूरी समाज की होने बाद भी हमारे समाज को वह मुकाम नही मिल पाया है जिसके हम हकदार है जिसका मुख्य कारण यह है कि हम एकजुट नही है, हमसे बहुत कम आबादी वाले नेता एकजुट होकर कई बार मुख्यमंत्री तक बन चुके है। इसके अलावा हमारे समाज मे तालीम की बहुत कमी है,तालीम ही हर कामयाबी की कुंजी है इसलिए एक रोटी कम खाये लेकिन अपने बच्चो को बेहतर तालीम जरूर दे।

उक्त विचार सोमवार को जमीअतुल मंसूर दिल्ली प्रदेश द्वारा रियल व्यू पब्लिक स्कूल ,मंसूरी चौक, जैतपुर एक्सटेंशन पार्ट 2 पर आयोजित मंसूरी कांफ्रेंस के मुख्य अतिथि जमीअतुल मंसूर के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार जावेद इकबाल मंसूरी ने व्यक्त किए।
पूर्व मंत्री जावेद इकबाल मंसूरी ने कहा कि जमीअतुल मंसूर, मंसूरी समाज के लोगो जागरूक करने के लिए पूरे देशभर में काम कर रहा है । प्रोग्राम के संयोजक इंजीनियर मो रफीक मंसूरी ने बताया आज के प्रोगाम जावेद इकबाल मंसूरी के अलावा जमीअतुल मंसूर के राष्ट्रीय महासचिव शहजाद मंसूरी जमीअतुल मंसूर उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष हाजी रबीउल्लाह मंसूरी, संगठन मंत्री आजाद मंसूरी,बिहार प्रदेश अध्यक्ष अजीम मंसूरी,मध्यप्रदेश अध्यक्ष नसीम खान मंसूरी, प्रभारी जाहिद मंसूरी,महाराष्ट प्रदेश अध्यक्ष नजीर मंसूरी,कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष अमन मंसूरी , समेत अन्य प्रदेश के पदाधिकारी शिरकत ने शिरकत की।
जमीअतुल मंसूर दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष सख़ावत मंसूरी ने बताया इस प्रोग्राम को लेकर दिल्ली प्रदेश के मंसूरी समाज के लोगो मे जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
मंसूरी कांफ्रेंस प्रोग्राम के संयोजक इंजीनियर मो रफीक मंसूरी ने बताया,इस कांफ्रेंस में मंसूरी समाज को संगठित करने,तालीमी हालात,सामाजिक,आर्थिक और राजनैतिक स्थिति समेत अनेक मुद्दों पर विस्तार पर विस्तार से चर्च की गई।
मंसूरी कांफेंस में जमीअतुल मंसूर दिल्ली प्रदेश के महामंत्री हाजी अय्यूब मंसूरी,मो दिलावर मंसूरी, हुसैन मंसूरी,रज्जाक मंसूरी ,मो सलीम मंसूरी, एम एस मंसूरी,मो अशरफ मंसूरी एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट,रिजवान मंसूरी,एम डी हुसैन मंसूरी, राशिद खान मंसूरी , मो अशफ़ाक़ मंसूरी,मो अयूब मंसूरी,सहित मंसूरी समाज के अन्य नेताओ ने शिरकत की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button