प्रेस क्लब में आयोजित शोक सभा में दिवंगत फोटोजॉर्नलिस्ट विजय कुमार ‘पिंटू को छायाकारों व पत्रकारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
अध्यक्ष इंडो अमेरिकन चैंबर्स मुकेश सिंह ने परिवार को 25 हज़ार रुपये की आर्थिक मदद दी, देवरिया के विधायक शलभमणि त्रिपाठी ने परिवार को हर संभव मदद का दिया आश्वासन

लखनऊ। फोटोजॉर्नलिस्ट विजय कुमार ‘पिंटू’ के निधन पर पत्रकार समुदाय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उनकी याद में यूपी प्रेस क्लब,लखनऊ में शोक सभा का आयोजन किया गया,जिसमें उनके सभी साथी पत्रकार और चाहने वाले सम्मिलित हुए।
विजय कुमार ‘पिंटू’, जिन्हें पत्रकारिता जगत में उनकी उत्कृष्ट फोटोग्राफी और सच्ची पत्रकारिता के लिए जाना जाता था,अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके असमय निधन ने पत्रकारिता जगत को गहरे शोक में डाल दिया है।

शोक सभा में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोक सभा में सभी साथी पत्रकारों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके परिवार को इस कठिन समय में संबल देने की अपील की।”
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें,” इस संदेश के साथ समस्त पत्रकार समुदाय ने शोक व्यक्त किया और उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत और सहारा देने की कामना की। श्रद्धांजलि सभा में यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन लखनऊ अध्यक्ष और पूर्व सचिव शिव शरण सिंह ने परिवार के साथ हर संभव मदद का आश्वासन दिया और सरकार से आर्थिक मदद के लिए प्रयास करने की बात कही।

सभा में उत्तर प्रदेश राज्य मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी, सचिव भारत सिंह, उपाध्यक्ष अविनाश चंद्र मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेंद्र शुक्ला, बृजेश सिंह,सुशील दुबे, कार्यकारिणी सदस्य रितेश सिंह, दिलीप सिन्हा,अब्दुल वहीद,सत्येंद्र राय,शेखर पंडित,सुएश मिश्रा,वरिष्ठ फोटोजॉर्नलिस्ट एरिक थॉमसन, ज्ञान स्वामी, प्रदीप शाह,नंद कुमार,शैलेश गुप्ता, विनोद, नितिन भार्गव,हेमंत चौहान,अमित वर्मा,सुरेश,आशुतोष गुप्ता, अतहर रजा, मिथलेश त्रिपाठी, रितेश यादव, बृजेश,अतुल हुण्डु, इमरान, फरमान,अशफ़ाक अली, विशाल श्रीवास्तव,फूलचंद,स्वप्नपाल, अर्जुन शाहू, जुबेर अहमद, तमन्ना फरीदी और मुकेश वर्मा सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।
श्रद्धांजलि में मुकेश सिंह अध्यक्ष इंडो अमेरिकन चैंबर्स ने परिवार को 25 हज़ार रुपये की आर्थिक मदद दी, वहीं वरिष्ठ पत्रकार एवं देवरिया के विधायक शलभमणि त्रिपाठी ने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।


