उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (कैटरिंग) ने चारबाग़ रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण ,खानपान सेवाओं को परखा

लखनऊ : उत्तर रेलवे के मुख्यालय, बड़ौदा हाउस, नई दिल्ली से मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (कैटरिंग),  के. पी. यादव का अपने निरीक्षण कार्यक्रम के तहत उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के चारबाग़ रेलवे स्टेशन पर आगमन हुआ I अपने इस कार्यक्रम के अंतर्गत  उन्होंने मण्डल के अन्य अधिकारियों के साथ स्टेशन पर स्थित खानपान के स्टॉल एवं इससे जुड़ी यूनिटों एवं स्थलों का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया I

उन्होंने स्टेशन पर स्थित सेंधा फूड प्लाज़ा में पहुंचकर खाने के सामान की गुणवत्ता को जांचा एवं इनको तैयार करने की प्रक्रिया तथा किचेन का रखरखाव तथा साफ-सफाई को देखा I उन्होंने प्लेटफ़ॉर्मों पर स्थित खानेपीने के स्टॉलों पर पहुंचकर पैक्ड फूड सामानों की वैधता तिथि तथा कार्यरत वेंडरों की वैधता एवं वाटर वेंडिंग मशीन पर जाकर पानी की गुणवत्ता को जांचा ी

उन्होंने अप्रमाणित खानेपीने के सामान तथा अनाधिकृत वेंडरों पर पूरी तरह से अंकुश लगाने की बात कही और रेलवे द्वारा अधिकृत खानपान के सामान की बिक्री करने पर और खानपान की सुविधाओं में निरंतर सुधार करने की बात कही I इसके अतिरिक्त मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (कैटरिंग) ने खानपान सामग्री की नियमित रूप से निगरानी करते रहने एवं वेंडरों को बिक्री संबंधी समस्त नियमों एवं मानकों के आधार पर कार्य करने पर विशेष बल दिया I इस निरीक्षण कार्यक्रम में स्टेशन निदेशक,  प्रशांत कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे I

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button