उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

जद (यू) उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौ. भूपेन्द्र ‌सिंह के साथ बैठक

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में 10 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर इस समय प्रदेश के लगभग सभी राजनीतिक दलों में हलचल बढ़ गई है। इसी क्रम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ( एनडीए ) के मुख्य घटक दल जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने अपने राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र ‌सिंह के साथ उनके आवास पर बैठक करके सभी उपचुनाव वाले सीटों पर गहन विचार विमर्श किया।

जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष ने उपचुनाव में सभी सीटों पर बिना किसी शर्त के भाजपा/एनडीए गठबंधन के प्रत्याशियों को अपना पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया और कहा कि जनता दल यूनाइटेड के सभी कार्यकर्ता इस प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में जी जान से लगकर भाजपा/ एनडीए गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने का कार्य करेंगे।

उन्होंने सभी उपचुनाव वाले सीटों पर प्रत्याशी की मदद के लिए जनता दल यूनाइटेड के प्रमुख नेताओं की एक सूची भी सौंपा जो स्थानीय स्तर पर समन्वय स्थापित करके घोषित प्रत्याशी को जिताने का कार्य करेंगे। बैठक के समय प्रदेश अध्यक्ष के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं अयोध्या मण्डल संयोजक चौधरी अभिषेक पटेल भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button